facebookmetapixel
SEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेयBudget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेट

मुंबई के डब्बा वालों ने भेजा किंग चार्ल्स III को गिफ्ट, लंदन में चमकेगी महाराष्ट्र की पगड़ी

Last Updated- May 04, 2023 | 4:07 PM IST
Mumbai dabbawalas send 'Puneri Pagadi', traditional stole as gifts to King Charles ahead of his coronation

मुंबई के डब्बा वालों ने लंदन में छह मई को होने वाले महाराजा चार्ल्स तृतीय (Charles III) के राज्याभिषेक से पहले उन्हें परंपरागत ‘पुनेरी पगड़ी’ और ‘उपरने’ उपहार स्वरूप भेजी हैं।

‘पुनेरी पगड़ी’ 19वीं सदी से प्रचलित परंपरागत पगड़ी है जिसे महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में गौरव और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, वहीं ‘उपरने’ पुरुषों द्वारा परंपरागत समारोहों में कंधे पर डाला जाने वाला दुपट्टा है।

डब्बा वाले मुंबई में घरों और रेस्तरांओं से दफ्तर तक लोगों को गर्म खाना पहुंचाते हैं। समय पर खाना पहुंचाने की उनकी यह व्यवस्था दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

मुंबई डब्बावाला संगठन के अध्यक्ष रामदास करवंदे ने बताया कि इसी हफ्ते उनके कुछ पदाधिकारियों को यहां ब्रिटिश उच्चायोग ने ताज होटल में एक समारोह में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने अधिकारियों को ‘पुनेरी पगड़ी’ और ‘उपरने’ सौंपे। ये अधिकारी इन उपहारों को महाराजा Charles III तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें 74 वर्षीय चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले अप्रैल 2005 में लंदन में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर के विवाह समारोह में डब्बावाला संघ के दो सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। तब डब्बा वालों ने महाराष्ट्रियन पगड़ी और नौ गज की साड़ी उपहार में भेजी थी।

मुंबई के डब्बा वालों का ब्रिटिश शाही परिवार से पुराना नाता है। जब प्रिंस चार्ल्स 2003 में भारत आए थे तो उन्होंने डब्बा वालों से मुलाकात की थी और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की थी।

First Published - May 4, 2023 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट