facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

US पर चीन का जवाबी टैरिफ! कोयला, LNG समेत कई अमेरिकी समानों पर लगाया 10-15% टैक्स

Advertisement

UN में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने टैरिफ को लेकर अमेरिकी प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने जोर दिया कि इससे चीन जवाबी कदम उठाने को मजबूर हो सकता है।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:42 AM IST
Trump Xi jinping
फाइल फोटो: रॉयटर्स

US-China Trade war! चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अमेरिका के खिलाफ कई उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगा रहा है। सरकार ने कहा, वह कोयला तथा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) उत्पादों पर 15 फीसदी शुल्क लागू करेगी। साथ ही कच्चे तेल, कृषि मशीनरी, बड़ी कारों पर 10 फीसदी शुल्क लगाया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन पर लगाया गया 10 प्रतिशत शुल्क मंगलवार से लागू होगा। हालांकि ट्रंप ने अगले कुछ दिनों में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत करने की योजना बनाई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने दावा किया था कि ये शुल्क ‘‘अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए’’ आवश्यक हैं। हालांकि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ अलग-अलग वार्ताओं में ट्रंप ने दोनों देशों पर शुल्क लगाए जाने के फैसले के क्रियान्वयन पर कम से कम एक महीने के लिए रोक लगाने पर सहमति जतायी है।

ट्रेड वार से किसी का फायदा न​हीं: UN में चीन प्रतिनि​धि

यूनाइटेड नेशंस में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने शुल्क को लेकर अमेरिकी प्रशासन पर निशाना साधते हुए इस बात पर जोर दिया कि इससे चीन ‘‘जवाबी कदम उठाने को मजबूर हो सकता है और ट्रेड वार से किसी का भला नहीं होता।’’ कांग ने कहा, ‘‘हम इस अनुचित वृद्धि का कड़ा विरोध करते हैं। हमारा मानना ​​है कि यह डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) के नियमों का उल्लंघन है।’’

चीन फरवरी महीने के लिए 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा अमेरिका में आयात होने वाली चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में पूछे गए सवाल पर फू ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज करा रहा है और वह ‘‘जवाबी कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकता है।’’

चीन के राजदूत ने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘व्यापारिक युद्ध से किसी का भला नहीं होता। हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका को अपनी समस्याओं पर गौर करना चाहिए, वास्तव में उनका समाधान करना चाहिए… ऐसा समाधान ढूंढना चाहिए जो उसके लिए तथा पूरे विश्व के लिए लाभदायक हो।’’

फू ने कहा, ‘‘सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि शुल्क बढ़ाने से अमेरिका को फायदा होगा।’’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अपनी अध्यक्षता में चीन 18 फरवरी को ‘‘बहुपक्षवाद का अभ्यास, सुधार और वैश्विक शासन में सुधार’’ विषय पर एक उच्च स्तरीय चर्चा आयोजित करेगा, जिसकी अध्यक्षता चीन के विदेश मंत्री वांग यी करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक के लिए न्यूयॉर्क आते हैं, तो ‘‘यह दोनों विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकात का अच्छा अवसर होगा। ’’ अमेरिका और चीन के बीच बिगड़ते संबंधों का संयुक्त राष्ट्र में दोनों देशों के बीच काम पर पड़ सकने वाले प्रभाव को लेकर फू ने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े देशों में ‘‘काफी समानताएं हैं’’ और वे सहयोग कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 11:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement