facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Canada: भारतीय मूल के सांसद ने Khalistan समर्थकों को कहा सांप, बोले-‘कभी भी डस लेंगे’, दे डाली चेतावनी

Advertisement

Khalistani पोस्टर में भारत के High Commissioner संजय कुमार वर्मा और Consul General अपूर्व श्रीवास्तव को निज्जर का “हत्यारा” बताया गया है

Last Updated- July 05, 2023 | 7:34 PM IST
Canada: Indian-origin MP called Khalistan supporters snakes, said- 'will bite anytime', warned

कनाडा में भारतीय मूल के एक सांसद ने कुछ वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों को ‘हत्यारा’ करार देने वाले Khalistan-समर्थक भड़काऊ पोस्टरों की निंदा की और चेतावनी दी कि “हमारे आंगन में ही सांप अपना फन उठा रहे हैं और फुंफकार रहे हैं”।

लिबरल पार्टी के नेता एवं कर्नाटक के निवासी चंद्र आर्य ने इस बात को भी रेखांकित किया कि यह सिर्फ वक्त की बात है जब वे (सांप) “जान लेने के लिये डसेंगे”। उनका इशारा स्पष्ट रूप से कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते खतरे की ओर था।

आठ जुलाई को तथाकथित “खालिस्तान (Khalistan) मुक्ति रैली” की घोषणा करने वाले एक पोस्टर को ट्वीट करते हुए ओंटारियो प्रांत में नेपियन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आर्य ने कहा, “कनाडा में हिंसा और नफरत को बढ़ावा देकर खालिस्तानी हमारे अधिकारों और स्वतंत्रता के विशेषाधिकार का दुरुपयोग करने के मामले में काफी नीचे गिर चुके हैं।”

Also read: अभी नहीं खोलूंगा अपने पत्ते…भारत के साथ FTA पर ब्रिटेन के मंत्री ने दिया ये बयान

आर्य ने ट्वीट किया, “हाल ही में ब्रैम्पटन परेड में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या को प्रदर्शित करने और जश्न मनाने की आलोचना से परहेज रखने के निर्वाचित अधिकारियों के कदम से उत्साहित होकर, वे (Khalistan समर्थक) अब खुलेआम भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं।”

Also read: SCO: आतंकवाद से लड़ने की मुहिम

सांसद ने ट्विटर पर लिखा, “यह देखना अच्छा है कि कनाडाई अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। हमें इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि हमारे घर के आंगन में सांप अपना फन उठा रहे हैं और फुफकार रहे हैं। यह केवल समय की बात है कि वे कब जान लेने के लिए काटते हैं।”

Also read: अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर बैन का फरमान, तालिबान ने 1 महीने का दिया नोटिस

खालिस्तानी पोस्टर में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव को खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का “हत्यारा” बताया गया है। इसे लेकर भारत में काफी आक्रोश है।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 7:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement