facebookmetapixel
Advertisement
CNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में ₹80.09/KG हुई कीमत; चेक करें नोएडा-गाजियाबाद के रेटRajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाकPersonal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलाव

ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 5:08 PM IST
Odisha Train Accident: Railways started high-level inquiry into the accident, said: 'Kavach' system not available on the route

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने ओडिशा में ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। क्लेवरली ने कहा, ‘‘भारत में ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर का पता चला। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मेरी भावनाएं जीवित बचे लोगों और आपातकालीन सेवाओं के साथ हैं।’’

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार रात ट्रेन दुर्घटना में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में 1100 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हाल में भारत की यात्रा से लौटे दक्षिण एशिया के लिए ब्रिटेन के विदेश कार्यालय मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

अहमद ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा से ट्रेन दुर्घटना की दुखद तस्वीरें और खबरें आई हैं। घटना में जो प्रभावित हुए हैं, हम उनके लिए प्रार्थना करते हैं। हम आपात सेवा टीम के प्रति एकजुटता प्रकट करते हैं।’’

इससे पहले, शनिवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा। सुनक ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘मेरी संवेदना प्रधानमंत्री मोदी, ओडिशा में दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मारे गए लोगों के परिवार और दोस्तों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। बचाव कार्य के लिए अथक प्रयास की सराहना करता हूं।’’

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए ब्रिटेन में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयोजित एक विशेष स्वागत कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement