facebookmetapixel
निफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुखNRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?

ब्लिंकन ने मिस्र के नेताओं से मुलाकात के दौरान संघर्षविराम के लिए बंधकों की रिहाई पर जोर दिया 

इजराइल ने संकेत दिए हैं कि गाजा में जारी लड़ाई फैलकर मिस्र सीमा तक पहुंच सकती है, जिसको लेकर मिस्र में बढ़ती चिंताओं के बीच ब्लिंकन ने यह यात्रा की है।

Last Updated- February 06, 2024 | 7:22 PM IST
Antony Blinken

मिस्र के नेताओं और अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को काहिरा में मौजूद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि उग्रवादियों से बंधकों को छुड़ाने के बदले इजराइल-हमास के बीच संघर्षविराम के लिए वार्ता करने पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

इजराइल ने संकेत दिए हैं कि गाजा में जारी लड़ाई फैलकर मिस्र सीमा तक पहुंच सकती है, जिसको लेकर मिस्र में बढ़ती चिंताओं के बीच ब्लिंकन ने यह यात्रा की है। मिस्र सीमा पर फिलहाल बड़ी तादाद में विस्थापित फलस्तीनी शरण लिए हुए हैं। 

इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा है कि इजराइल के हमले अंततः मिस्र की सीमा पर रफाह शहर तक पहुंच जाएंगे। गाजा की 23 लाख की आबादी में से आधे से अधिक लोगों ने रफाह शहर में शरण ले रखी है है और वे दयनीय परिस्थितियों में रह रहे हैं। 

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को कहा कि गाजा छोड़ने का इजराइल का आदेश अब दो तिहाई क्षेत्र पर लागू हो गया है, जिसके चलते हर दिन हजारों लोग सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं। मिस्र ने आगाह किया है कि सीमा पर इजराइली सैनिकों की तैनाती से दोनों देशों के बीच चार दशक पहले हुआ शांति समझौता खतरे में पड़ जाएगा। मिस्र को डर है कि लड़ाई के रफाह क्षेत्र तक फैलने से भयभीत फलस्तीनी नागरिक सीमा पार करके मिस्र में दाखिल हो सकते हैं। 

Also read: Britain के किंग चार्ल्स III को हुआ कैंसर, दुनियाभर के नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

ब्लिंकन ने मंगलवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी से मुलाकात की। वह कहते रहे हैं कि कि फलस्तीनियों को गाजा से बाहर नहीं निकाला जाना चाहिए। ब्लिंकन अपनी इस यात्रा के दौरान संघर्षविराम समझौते, इजराइल और सऊदी अरब के बीच संबंधों को सामान्य बनाने और क्षेत्रीय लड़ाई को बढ़ने से रोकने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि तीनों मुद्दों पर ब्लिंकन बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 

हमास और इजराइल संभावित संघर्षविराम के लिए तैयार नहीं हैं। इजराइल ने फलस्तीनियों के लिए देश बनाने के अमेरिका के आह्वान को खारिज कर दिया है और क्षेत्र में ईरान के सहयोगी चरमपंथियों की तरफ से अमेरिकी हमलों से डरने का कोई बहुत अधिक संकेत नहीं दिखा है। 

First Published - February 6, 2024 | 7:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट