facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहत

चीन से पैसा नहीं निकाल पा रहा हूं: अरबपति निवेशक Mark Mobius

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 9:32 PM IST

अरबपति निवेशक मार्क मोबियस ने फॉक्स बिजनेस को बताया कि वह चीन की पूंजी संबं​धित सख्ती की वजह से देश से पैसा नहीं निकाल सकते हैं। उन्होंने निवेशकों को सरकार की सख्ती के अधीन अर्थव्यवस्था (चीन) में निवेश को लेकर निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मोबियस कैपिटल पार्टनर्स के संस्थापक मोबियस ने 2 मार्च को प्रका​शित हुए साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस को बताया, ‘शांघाई में मेरा HSBC में खाता है। मैं उसमें से अपना पैसा नहीं निकाल सकता। सरकार देश से बाहर पूंजी प्रवाह पर सख्ती बरत रही है।’

मोबियस के बयान सप्ताहांत में चीन की सोशल मीडिया साइट WeChat पर प्रसारित हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है। वे सभी तरह के प्रतिबंध लगा रहे हैं। वे यह नहीं कह रहे कि आप अपना पैसा नहीं निकाल सकते। लेकिन उनका कहना है कि हमें 20 साल के सभी रिकॉर्ड दो कि आपने यह कमाई कैसे की। यह मूर्खता है।’

मोबियस ने Franklin Templeton Investments में उभरते बाजार के निवेश का तीन दशकों तक प्रबंधन किया और उन्हें चीन पर अपने तेजी के नजरिये के लिए जाना जाता रहा है। हालांकि अब उनका कहना है कि वे चीन में निवेश को लेकर बेहद सतर्क रहेंगे।
पूर्व चीनी नेता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘मतलब यह है कि चीन अपने पूर्व नेता डेंग जियाओपिंग की तुलना में पूरी तरह अलग दिशा में जा रहा है। जियाओपिंग ने बड़े सुधार कार्यक्रम की शुरुआत की थी।’

उन्होंने कहा, ‘अब आपके पास ऐसी सरकार है जो पूरे चीन की कंपनियों में हिस्सा ले रही है। इसका मतलब है कि वह इन कंपनियों का नियंत्रण हाथ में लेने की को​शिश कर रही है। इसलिए मैं नहीं मानता कि यह ऐसे समय में अच्छा संकेत होगा, जब कोई सरकार अर्थव्यवस्था में ज्यादा नियंत्रण कायम कर रही हो।’

मोबियस ने फॉक्स बिजनेस को बताया कि वह भारत और ब्राजील जैसे वैक​ल्पिक बाजारों में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मोबियस और HSBC से इस बारे में प्रतिक्रिया हासिल नहीं की जा सकी है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement