facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

‘गुड फ्राइडे’ एग्रीमेंट की 25वीं सालगिरह मनाने ब्रिटेन पहुंचेंगे बाइडेन, ब्रिटिश PM ने कहा- अमेरिका की वजह से खत्म हुआ था विवाद

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 5:49 PM IST
इजराइल और हमास संघर्ष को ‘मानवीय आधार पर रोका’ जाए : सुनक , Israel-Hamas conflict should be 'stopped on humanitarian grounds': Sunak

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अगले सप्ताह उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी करेंगे। डाउनिंग स्ट्रीट ने रविवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन ‘बेलफास्ट’ (गुड फ्राईडे) संधि (एग्रीमेंट) की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। क्षेत्र के लिए शांति संधि अप्रैल 1998 में हुई थी।

बाइडन मंगलवार शाम को ब्रिटेन पहुंचेंगे और सुनक उनसे एयर फोर्स वन विमान के बाहर मुलाकात करेंगे। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति सुनक के साथ द्विपक्षीय बातचीत सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस संधि ने उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया। सुनक ने कहा, ‘बेलफास्ट (गुड फ्राइडे) समझौता हमारे देश के इतिहास में एक अविश्वसनीय क्षण था।’

भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने कहा कि उत्तरी आयरलैंड अवसरों व प्रतिभा से भरा हुआ है। अमेरिका ने समझौते की प्रक्रिया का पुरजोर समर्थन किया और उत्तरी आयरलैंड में अलगाववादी हिंसा को दूर करने और शांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

‘गुड फ्राइडे’ समझौते पर तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और आयरलैंड के उनके समकक्ष बर्टी अहर्न ने हस्ताक्षर किए थे और इसे अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का समर्थन प्राप्त था। इसने उत्तरी आयरलैंड में 30 साल पुराने संघर्ष को खत्म कर दिया था।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 5:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement