facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

अमेरिका की वित्त मंत्री पहुंची चीन, ड्रैगन ने ताइवान के पास भेजे फाइटर जेट

चीन की PLA ने ताइवान के हवाई और जल क्षेत्र में 13 लड़ाकू विमान तथा छह युद्ध पोत भेजे

Last Updated- July 08, 2023 | 1:03 PM IST
Keeping up pressure, China sends warships and fighter jets near Taiwan during Yellen's Beijing visit
Reuters

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने शनिवार को ताइवान के हवाई और जल क्षेत्र में 13 लड़ाकू विमान तथा छह युद्ध पोत भेजे। चीन ने अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन की बीजिंग यात्रा के बीच यह कदम उठाया।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह हवा और समुद्र से स्थिति पर नजर रख रहा है तथा भू आधारित मिसाइल प्रणाली जवाबी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।

मंत्रालय ने कहा कि चार चीनी विमान-दो SU-30 लड़ाकू विमान, एक BZK-005 टोही विमान और एक वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान (Y-8 anti-submarine warfare plane), ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा को पार कर गए और ताइवान के दक्षिण पश्चिमी हवाई रक्षा क्षेत्र में घुस गए।

Also read: Ajay Banga वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भारत की यात्रा करेंगे

चीन कहता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है, जिसे मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत किया जाना चाहिए और यदि इसके लिए जरूरी हुआ, तो बल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

चीन नियमित रूप से ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में लड़ाकू विमान भेज रहा है और स्व-शासित द्वीप के करीब युद्ध पोत तैनात कर रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने येलेन की यात्रा से पहले गुरुवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर मुख्यालय का दौरा किया था।

First Published - July 8, 2023 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट