facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

Winter season: इस साल कम पड़ेगी सर्दी

Advertisement

दिसंबर से फरवरी के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना।

Last Updated- December 02, 2024 | 10:44 PM IST
Delhi NCR weather

नवंबर में मौसम गर्म रहने के बाद ठंड बढ़ सकती है। हालांकि इस साल सर्दी कम पड़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिसंबर से फरवरी के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके साथ ही इस अवधि में दक्षिणी प्रायद्वीप को छोड़कर अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

आईएमडी का कहना है कि 1901 के बाद इस साल नवंबर सबसे गर्म नवंबर में से एक रहा। देश के उत्तरी और मध्य भागों विशेषकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा के ठंड रहने वाले क्षेत्र में कम सर्दी फसलों विशेषकर गेहूं और दालों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

आईएमडी के निदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘मुख्य ठंड यानी अगले तीन महीनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान की संभावना है।’ इस बीच, मौसम विभाग ने न केवल कम सर्दी की भविष्यवाणी की, बल्कि यह भी कहा कि देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व के अधिकांश हिस्सों में सर्दियों के महीनों में शीत लहरों की संख्या भी सामान्य से कम हो सकती है।

महापात्र ने कहा, ‘आम तौर पर शीतलहर 5 से 6 दिनों तक चलती है, लेकिन अगर यह ‘सामान्य से नीचे’ होती है तो यह सिर्फ 2 से 4 दिनों की हो सकती है।’

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष रबी फसलों की बुआई मजबूती से शुरू हो गई है और 2 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान गेहूं सहित अधिकांश फसलों का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

हालांकि सरसों का रकबा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.25 फीसदी कम है। हालांकि सरकार कहना है कि अभी बोआई होने में समय है। इसलिए ज्यादातर फसलों का रकबा बुआई के सामान्य स्तर तक पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement