facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

UP में ‘बिजली चोरों’ पर नकेल कसने की तैयारी, Drone से रखी जा रही नजर

प्रदेश के सभी बड़े शहरों से लेकर अधिकतर गांवों में भी विशेष तरह का इंसुलेटेड केबल डालने के बाद कटिया लगाकर बिजली चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

Last Updated- June 12, 2023 | 4:57 PM IST
drone

उत्तर प्रदेश में अब बिजली चोरी पकड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्मियों में बिजली की जबरदस्त बढ़ी मांग के बीच कटिया कनेक्शनों के जरिए चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ड्रोन की मदद ली है। ड्रोन के जरिए सघन इलाकों में कटिया लगाकर की जा रही बिजली की चोरी पकड़ी जा रही है।

ड्रोन के एरियल सर्वे में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में बिजली चोरी पकड़ी गयी है और संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माने के साथ मुकदमा भी लिखा गया है। लखनऊ के सफल प्रयोग के बाद अब प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी ड्रोन के इस्तेमाल से बिजली चोरी पकड़ी जाएगी।

ड्रोन की मदद से 18 बिजली चोरों को पकड़ा गया

पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरों को पकड़ने में ड्रोन काफी कारगर हथियार साबित हो रहा है। राजधानी लखनऊ में ही रविवार को ड्रोन की मदद से 18 बिजली चोरों को पकड़ा गया है जिन पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश के सभी बड़े शहरों से लेकर अधिकतर गांवों में भी विशेष तरह का इंसुलेटेड केबल डालने के बाद कटिया लगाकर बिजली चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

गरमी के मौसम में मांग ज्यादा होने, ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने के बाद विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है। जहां ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक से भार पड़ रहा है वहां पुलिस की मदद से घर-घर जाकर चेकिंग की जा रही है। हाल ही में अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गयी है।

बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए घनी बस्तियों में ड्रोन के जरिए छानबीन की जा रही है जिसके उत्साहजनक नतीजे सामने आए हैं। कारपोरेशन अधिकारी बताते हैं ड्रोन चेकिंग से न केवल समय की बचत होती है बल्कि टीम सीधे वास्तविक बिजली चोर को भी पकड़ लेती है। जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर पर ड ज्यादा है और बिजली खर्च के मुकाबले बिल की वसूली कम हो रही है वहां खास तौर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उनका कहना है कि अभियान के बाद कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों पर लोड 10 से 15 फीसदी तक घटा है। लखनऊ के बाद ड्रोन से चेकिंग का अभियान कानपुर, बरेली व मेरठ जैसे शहरों में भी तेजी से चलाया जाएगा।

First Published - June 12, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट