facebookmetapixel
₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षित

UP Weather Update: मौसम के करवट लेने पर भीषण गर्मी से मिली राहत, आंधी-तूफान की घटनाओं में 6 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान की घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मृत्यु हो गई।

Last Updated- June 21, 2024 | 6:22 AM IST
Weather
Representative Image

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान आंधी-तूफान के कारण हुईं घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गई। पिछले करीब एक महीने तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद बुधवार शाम को राज्य के कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

राज्य के अनेक हिस्सों में गुरुवार को मौसम खुशगवार रहा लेकिन कई स्थानों पर आंधी-तूफान की वजह से जनहानि भी हुई। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-तूफान की घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मृत्यु हो गई। लखीमपुर खीरी जिले में तीन तथा बदायूं, बलरामपुर और बरेली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा बिजली गिरने और सांप काटने की घटनाओं में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।

पिछले करीब एक पखवाड़े से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। हालांकि प्रयागराज 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों में एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

First Published - June 21, 2024 | 6:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट