facebookmetapixel
पीयूष गोयल का बड़ा बयान: $2 ट्रिलियन निर्यात लक्ष्य की ओर भारत, मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तारGold-Silver ETF में गिरावट जारी, प्राइस बैंड की गणना अब टी-1 सेBudget 2026: GIFT City की इकाइयों के लिए टैक्स हॉलिडे 10 से बढ़ाकर 20 साल करने का प्रस्तावBudget 2026: STT से सहमा बाजार, निवेशकों के 9.4 लाख करोड़ रुपये डूबेBudget में अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने की तैयारी: वित्त वर्ष 2027 में 4.3% राजकोषीय घाटे का अनुमानSTT बढ़ाने का असर: बाजार में सट्टेबाजी पर लगाम कसनी और टैक्स कलेक्शन में गिनती बढ़ेगीDefence Budget 2026: रक्षा क्षेत्र को GDP का 2% हिस्सा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद डिफेंस सेक्टर को बूस्टBudget 2026: शिक्षा सुधार, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का बड़ा फोकसStock Market: STT बढ़ते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी 2% टूटेBudget 2026: सिविल और डिफेंस एविएशन के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूट

तेलंगाना ने किए करीब 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते, ग्रीन एनर्जी और डीप-टेक परियोजनाओं को बड़ी बढ़त

इसमें से 75,000 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता ब्रुकफील्ड/ऐक्सिस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंसोर्टियम की है

Last Updated- December 08, 2025 | 11:08 PM IST
Telangana Chief Minister A Revanth Reddy
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी

तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान पहले दिन डीप टेक, ग्रीन एनर्जी और एयरोस्पेस में सहित विभिन्न क्षेत्रों में 35 प्रमुख समझौतों के माध्यम से लगभग 1.88 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए।

इसमें से 75,000 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता ब्रुकफील्ड/ऐक्सिस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंसोर्टियम की है। यह कंसोर्टियम वैश्विक आरऐंडडी, डीप टेक्नॉलजी और एक नेट-जीरो शहरी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भारत फ्यूचर सिटी विकसित करेगा।

विन ग्रुप ने अगली पीढ़ी के नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, उन्नत ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट शहरी योजना को कवर करते हुए एकीकृत परियोजनाओं के लिए 27,000 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। सिडबी स्टार्टअप फंड्स ऑफ फंड ने स्थानीय उद्यमों में 1,000 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

नवीकरणीय ऊर्जा और मोबिलिटी में सबसे बड़ा समझौता इवरेन / ऐक्सिस एनर्जी के साथ 31,500 करोड़ रुपये निवेश के लिए हुआ है। एमईआईएल ग्रुप ने सोलर बिजली संयंत्रों, ग्रिड स्थिरता के लिए महत्त्वपूर्ण पंप स्टोरेज सिस्टम और उन्नत ईवी परियोजनाओं सहित एक विविध पोर्टफोलियो में 8,000 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

First Published - December 8, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट