facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजर

लंपी वायरस का टीकाकरण तेज करें राज्य : केंद्र सरकार

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 10:20 PM IST
Universal Cattle Insurance Scheme

पिछले साल लंपी स्किन बीमारी (एलएसडी) की वजह से देश के पशुधन पर पड़े व्यापक असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे रक्षात्मक टीकाकरण में तेजी लाएं और साथ ही वेक्टर मैनेजमेंट, जानवरों की साफ सफाई जैसे इससे बचाव के अन्य कदम उठाएं।

मॉनसून सीजन आने के कई सप्ताह पहले केंद्र का यह परामर्श आया है, जिससे इस संक्रमण को रोका जा सके।

कुछ सप्ताह पहले जारी परामर्श में केंद्र सरकार ने कहा है, ‘एलएसडी का 100 प्रतिशत प्रभावी और स्थाई उपचार अब तक नहीं पता चल सका है। टीकाकरण एलएसडी रोकने का एक प्रभावी विकल्प है। इसे देखते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे सालाना रक्षात्मक टीकाकरण की तैयारियां तत्काल शुरू कर दें और इसके नियंत्रण के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए दिशानिर्देशों के मुताबिक काम करें।’

इसमें कहा गया है कि पंचायतों और नगर निकायों और स्थानीय प्रशासन के साथ तालमेल का उचित तरीका विकसित किया जाना चाहिए, जिससे कि टीकाकरण सहित साफ सफाई और बॉयोसिक्योरिटी के उचित कदम उठाए जा सकें।

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement