facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाहMP Tech Growth Conclave 3.0: ₹40,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 34000 रोजगार के बनेंगे मौकेरुपया ₹96 के पार! क्या अब ₹97 प्रति डॉलर की बारी? एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या होगाAlpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयर

SIDBI ने MSMEs की मदद के लिए HDFC बैंक के साथ किया समझौता

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 8:13 PM IST
म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर, Mutual funds bought shares worth Rs 46,000 crore in HDFC Bank

छोटे व मझोले उद्यमों (MSME) को वित्तीय उत्पाद व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने एचडीएफसी बैंक से करार किया है।

मंगलवार को सिडबी ने एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (hdfc bank limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर उप प्रबंध निदेशक, सिडबी वी सत्य वेंकट राव और कार्यकारी उपाध्यक्ष, नेशनल हेड सेल्स एक्सीलेंस एंड ट्रांसफॉर्मेशन, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड अखिलेश कुमार रॉय के बीच किया गया।

समझौता ज्ञापन के तहत, सिडबी और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के ग्राहकों को पूर्ण वित्तीय उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। समझौता ज्ञापन से एमएसएमई इकाइयों को निर्बाध तरीके से पूर्ण वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना आसान होगा ।

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ हुए इस करार के बारे में बताते हुए वी सत्य वेंकट राव, उप प्रबंध निदेशक, सिडबी ने कहा, कि सिडबी तीन दशकों से अधिक समय से एमएसएमई को लगातार आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई इकाइयों को सर्वोत्तम संभव वित्तीय सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र के विकास और अर्थव्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह व्यवस्था एमएसएमई इकाइयों को दोनों बैंकों के वित्तीय उत्पादों और सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। इस व्यवस्था के माध्यम से दोनों बैंक अधिक एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनाने का प्रयास करेंगे।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement