facebookmetapixel
Advertisement
‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिश

अल्पांश शेयरधारकों की सुरक्षा को लेकर रेमंड के स्वतंत्र निदेशकों ने नियुक्त किए वकील

Advertisement

रेमंड: चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी के बीच विवाद पर स्वतंत्र जांच

Last Updated- December 01, 2023 | 11:22 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

रेमंड के स्वतंत्र निदेशकों ने वरिष्ठ व स्वतंत्र वकील बर्जिस देसाई को नियुक्त किया है, जो कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद पर बोर्ड को सलाह देंगे।

एक बयान में स्वतंत्र निदेशकों ने कंपनी के हितधारकों से कहा, वे शांति से और बिना किसी का पक्ष लिए काम करेंगे। निदेशकों ने कहा, कंपनी और उसके गैर-प्रवर्तक शेयरधारकों का हित हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए।

अगर कोई घटनाक्रम या उपचारात्मक कदम कंपनी को प्रभावित करता है तो इसे पूरी पारदर्शिता के साथ सामने रखा जाना चाहिए। निदेशकों ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और गैर-प्रवर्तक अल्पांश शेयरधारकों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बयान में कहा गया है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दो प्रवर्तक निदेशकों के बीच विवाह-संबंध को लेकर चल रहा विवाद कंपनी के परिचालन की खातिर चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के पद को किसी तरह से प्रभावित न करे।

13 नवंबर से रेमंड ने खासा बाजार मूल्यांकन गवाया है जब सिंघानिया ने ऐलान किया कि बोर्ड में निदेशक नवाज मोदी और वह अलग हो गए हैं।

सिंघानिया फैमिली के पास कंपी की आधी हिस्सेदारी है, जिसने 13 नवंबर को इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद मूल्यांकन में काफी कमी दर्ज की है। एक मीडिया साक्षात्कार में मोदी ने कंपनी में कॉरपोरेट गवर्नेंस की खामियों का आरोप लगाया और कहा कि 8 नवंबर को उसने कंपनी के फंड के कथित दुरुपयोग का मामला उठाया था।

आठ सदस्यीय रेमंड के बोर्ड में सिंघानिया, नवाज मोदी और एस एल पोखरना हैं, जो रमंड समूहके अध्यक्ष हैं। नवाज मोदी ने इस बारे में जानकारी के लिए भेजे गए बिजनेस स्टैंडर्ड की प्रश्नावली का जवाब नहीं दिया। सिंघानिया ने कहा, अपनी दो बेटियों के हितों और परिवार की गरिमा के सम्मान करते हुए मैं किसी तरह की टिप्पणी नहीं करूंगा।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement