facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty में जोरदार उछाल, एशियाई बाजारों में तेजी; कैसी रहेगी आज शेयर मार्केट की चाल?स्कोडा इंडिया की नई रणनीति, काइलैक से सीएनजी और ईवी में बदलावऑटो उद्योग में भूचाल! कैफे-3 नियमों पर सायम का विरोधअस्पताल खुद बनेंगे बीमाकर्ता, मरीजों के लिए हो सकती है राहत!एसटीटी में बदलाव, बाजार पर असर या अवसर? निवेशक जान लें ये बातें!डीपीडीपी अनुपालन की समयसीमा घटने से बढ़ेंगी तकनीकी चुनौतियां, Meta ने जताई चिंताStocks To Watch Today: UPL से लेकर RailTel तक, 23 फरवरी को इन शेयरों में दिखेगी हलचल; निवेशक रखें खास नजरसंप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवाल

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ बोले – कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका एक-दूसरे के खिलाफ नहीं

Advertisement

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर मिले नोटों के बाद उठे विवाद पर सर्वदलीय बैठक में हुई चर्चा

Last Updated- March 26, 2025 | 10:26 PM IST
Jagdeep Dhankhar

राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका एक दूसरे के खिलाफ नहीं हैं और उन्हें नियंत्रण और संतुलन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित घर पर नोटों की गड्डियां मिलने पर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में न्यायपालिका और विधायिका के अधिकारों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी।

उन्होंने बुधवार को सदन में कहा ‘मुझे सदन को यह बताना है कि कल हमने इस मुद्दे पर बहुत ही सार्थक बातचीत की।’ इस बैठक में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत विभिन्न दलों के नेता मौजूद थे।

सभापति ने कहा ‘ ऐसा नहीं है कि कार्यपालिका, विधायिका या न्यायपालिका एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं।’ धनखड़ ने कहा, ‘देश में सभी संस्थाओं को एक साथ मिलकर काम करना होगा और साथ ही, निगरानी और संतुलन भी होना चाहिए, जिसका उद्देश्य अच्छा है।’

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement