facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

दिल्ली में बीते दिनों बारिश ने बदला मौसम, UP-बिहार में अभी रहेगी ठंड; जानिए अपने इलाके का वेदर अपडेट

Advertisement

दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। बुधवार की पूरी रात हुई बारिश के बाद गुरुवार दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकला था।

Last Updated- January 17, 2025 | 6:58 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Update: बीते दिनों कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से इलाके में कनकनी भी बढ़ी थी। हालांकि, बारिश की वजह से प्रदूषण में भी कमी देखने को मिली। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज कोहरे और धुंध की संभावना जताई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा हिंदी पट्टी का मौसम-

दिल्ली- NCR का क्या हाल है

दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। बुधवार की पूरी रात हुई बारिश के बाद गुरुवार दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकल आया। बारिश के बाद धूप की हल्की गर्मी से ठंड में थोड़ी राहत महसूस हुई। कई इलाकों में रात 12 बजे से लेकर सुबह करीब 3 से 4 बजे तक बारिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जनवरी को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर कोहरा बेहद घना हो सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रहने की संभावना है। 18 और 19 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहेगा और कुछ इलाकों में कोहरे का स्तर बहुत ज्यादा होगा। कोहरे को ध्यान में रखते हुए 17 से 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में भीषण सर्दी का असर देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि, कभी-कभी दोपहर में धूप निकलती है, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से धूप का असर महसूस नहीं हो पाता। 17 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अगले कुछ दिनों में भी मौसम साफ रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18, 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके बाद 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। इस दौरान, रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है। राजधानी में पिछले चार दिनों से लोग धूप के दर्शन नहीं कर पाए हैं। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहता है और धूप बाहर निकलने की कोशिश में ही रह जाती है। इसका असर यह है कि दिन और रात के तापमान में केवल एक से तीन डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है।

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 जनवरी और फिर 20 से 23 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिसमें सिस्सू में गुरुवार देर रात तक बर्फ गिरती रही।

उत्तराखंड की बात करें तो वहां मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और फिलहाल किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गुलमर्ग और पहलगाम सहित कई इलाकों में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच चुका है।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 6:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement