facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Railway general coach: जनरल कोच में अब यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा सीटें, दिसंबर से शुरू होगा नया इंतजाम

Advertisement

रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि अब तक 583 जनरल डिब्बे कई ट्रेनों में जोड़े जा चुके हैं।

Last Updated- November 20, 2024 | 3:01 PM IST
IRFC OFS

रेलवे बोर्ड ने 370 ट्रेनों में 1000 नए जनरल डिब्बे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे रोजाना एक लाख अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि अब तक 583 जनरल डिब्बे कई ट्रेनों में जोड़े जा चुके हैं।

नवंबर अंत तक प्रक्रिया पूरी होगी

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “देशभर के सभी रेल जोन और डिवीजनों में शेष डिब्बे जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। यह प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।”

होली 2025 के लिए तैयारियां शुरू

उन्होंने यह भी कहा, “हमने अगले साल 2025 में होली के त्योहारी सीजन में भीड़ को संभालने की योजना और तैयारियां शुरू कर दी हैं।”

10,000 गैर-एसी डिब्बे अगले दो साल में

रेलवे बोर्ड के मुताबिक, अगले दो साल में 10,000 गैर-एसी डिब्बे जोड़ने की योजना है, जिससे आठ लाख अतिरिक्त यात्री रोजाना सफर कर सकेंगे। इन डिब्बों का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और कपूरथला के रेल कोच फैक्ट्री में युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि तय समय सीमा पूरी की जा सके।

सुरक्षा और सुविधाओं वाले एलएचबी डिब्बे

रेलवे अधिकारी ने बताया कि ये सभी 10,000 डिब्बे एलएचबी कैटेगरी के होंगे, जिनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स और यात्री सुविधाएं शामिल होंगी। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement