facebookmetapixel
AI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाई

PM मोदी ने एनएलसी इंडिया की तालाबीरा बिजली परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी

कोयला आधारित इस परियोजना पर 27,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

Last Updated- February 04, 2024 | 12:39 PM IST
File Photo: Prime Minister Narendra Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में एनएलसी इंडिया की तालाबीरा ताप बिजली परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखी। एनएलसी इंडिया ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हम हमेशा अपने वादों को पूरा करते हैं। यह सरकार किसी भी परियोजना का सिर्फ शिलान्यास नहीं करती है, उद्घाटन भी सुनिश्चित करती है। यह ताप बिजली परियोजना सुनिश्चित करेगी कि ओडिशा को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति भी मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलें।’’

कोयला आधारित इस परियोजना पर 27,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

इस परियोजना के शुरुआती चरण की क्षमता 2,400 मेगावाट होगी। दूसरे चरण में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता जोड़ी जाएगी।

First Published - February 4, 2024 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट