facebookmetapixel
AI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाई

रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर Ramoji Rao का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव ने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली।

Last Updated- June 08, 2024 | 8:58 AM IST
PM Modi with Ramoji Rao
File Photo: PM Modi with Ramoji Rao

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव (Ramaji Rao) का आज सुबह (8 जून) निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और कई दिनों से बिमार चल रहे थे।

हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव ने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली।

क्या थी बीमारी?

रामोजी राव को 5 जून को हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। उनकों ह्रदय संबंधी समस्याएं थी, सांस लेने में भी दिक्कत होती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोमोजी राव का पर्थिव शरीर को Ramoji Film City स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां उनका परिवार, मित्र और करीबी लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “रामोजी राव के निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति लाई। उनके योगदान ने पत्रकारिता और फिल्मी दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके अथक प्रयासों की वजह से उन्होंने मीडिया और इंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इनोवेशन और एक्सीलेंस को लेकर नए मानक तय किए।

First Published - June 8, 2024 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट