facebookmetapixel
Advertisement
Behari Lal Engineering IPO Listing: आज शेयर बाजार में होगी एंट्री, GMP से 46% तक मुनाफे के संकेत; जानें पूरी डीटेलStocks To Watch Today: RailTel, Paytm समेत आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, कहीं ऑर्डर तो कहीं फंड जुटाने की खबर से मचेगा हलचलभारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

श्रीनगर में PM Gati Shakti रीजनल वर्कशॉप का आयोजन शुक्रवार से

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 3:14 PM IST
pm gati shakti

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय श्रीनगर में ‘प्रधानमंत्री (पीएम) गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ (एनएमपी) मंच का उपयोग कर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार से दो दिन की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कार्यशाला, उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा पांच क्षेत्रों- दक्षिण, उत्तर, पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी में आयोजित की जा रही कार्यशालाओं की पांच श्रृंखलाओं का हिस्सा है।

इसमें कहा गया है कि विभिन्न क्षेत्रों में ये कार्यशालाएं, परियोजना नियोजन में पीएम गति शक्ति को व्यापक रूप से अपनाया जाना सुनिश्चित करेंगी। इसमें कहा गया है कि यह कवायद पीएम गतिशक्ति एनएमपी के सभी हितधारकों को विचार-विमर्श के लिए एक साथ लाएगी जिसके परिणामस्वरूप राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान होगा।”

इस क्षेत्रीय कार्यशाला में सड़क, रेलवे, दूरसंचार, बिजली, नौवहन, नवीकरणीय ऊर्जा और नागर विमानन समेत विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। इसमें जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब की भी भागीदारी रहेगी।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement