facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदम

PLI scheme: पीसी आयात पर अंकुश लगाने की योजना में ढील देगी सरकार

Advertisement

सरकार का मास्टर प्लान: स्थानीय उत्पादन बढ़े, तो लैपटॉप आयात पर रोक हटे

Last Updated- April 01, 2025 | 11:02 PM IST
PLI scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर कंपनियां उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत देसी उत्पादन के वादे पर कायम रहती हैं तो सरकार लैपटॉप, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट, अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर सभी संभावित प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

सभी प्रमुख लैपटॉप, सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर डिवाइस एवं पुर्जा विनिर्माताओं ने आज से शुरू नए वित्त वर्ष के दौरान घरेलू मूल्यवर्धन को बेहतर करने के लिए अपनी योजनाएं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझा की हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं में स्थानीय उत्पादन बढ़ाना और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, लैपटॉप केसिंग, स्पीकर, माइक्रोफोन, डिस्प्ले आदि इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जो की सोर्सिंग करना शामिल है।

अ​धिकारी ने कहा, ‘जाहिर तौर पर साल के मध्य में उसकी समीक्षा होगी और ऑडिट किए जाएंगे। इन सभी कंपनियों ने अपनी योजनाओं और समय-सीमाओं के बारे में जानकारी दी है। हम इसे एक संतुलित तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं और प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाने पर विचार करने के लिए भी तैयार हैं। अगर ये कंपनियां अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं तो हम कारणों पर गौर करेंगे और समझने की को​शिश करेंगे कि उसमें सरकार क्या कर सकती है।’

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement