facebookmetapixel
Advertisement
China Inflation: चीन में महंगाई की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में घटकर 0.5 फीसदी पर आईStock Market Today: GIFT Nifty सुस्त, लेकिन Asia के बाजारों में तेजी! Hormuz पर US-Iran डील से आज बाजार की दिशा होगी तयOil Prices: कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 84 डॉलर के पार; होर्मुज को लेकर अनिश्चितता से बढ़े दामDLF Retail Growth: महंगे ब्रांड और बढ़ते खर्च से DLF को बड़ा फायदा, रिटेल आय में 20-22% उछाल की तैयारीStocks To Watch Today: Signature Global, LIC, Vedanta Aluminium समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरसीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?

पूरा इंतजाम पक्का करके ही सफर करना चाहते हैं लोग

Advertisement

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के भारत, हॉन्गकॉन्ग, वियतनाम, जापान, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित 11 देशों के 8,000 लोगों की राय जानकर यह रिपोर्ट तैयार की गई।

Last Updated- August 17, 2023 | 11:19 PM IST
More Indians prefer planned itineraries while travelling

ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल लोगों को छुट्टियों के दौरान सैर-सपाटे आदि की योजना बनाने एवं इसे आसान बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

बुकिंग डॉट कॉम द्वारा जारी एपीएसी ट्रैवल कॉन्फिडेंस इंडेक्स, 2023 के अनुसार भारत में सफर करने वाले लगभग (42 प्रतिशत) लोगों ने कहा कि यात्रा संबंधी जरूरतों के लिए वे डिजिटल ट्रैवल पोर्टल पर भरोसा करते हैं। मगर उन्होंने यह भी कहा कि बुकिंग कराने से पहले वे कई दूसरे कारकों पर भी विचार करते हैं।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के भारत, हॉन्गकॉन्ग, वियतनाम, जापान, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित 11 देशों के 8,000 लोगों की राय जानकर यह रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि 57 प्रतिशत भारतीय पहले से सारी तैयारी करने एवं एक तय कार्यक्रम के अनुसार सफर करने में अधिक विश्वास रखते हैं। वे घूमने-फिरने, खान-पान आदि की योजना पहले ही तैयार कर लेते हैं। इनकी तुलना में 30 प्रतिशत लोग परिवहन और ठहरने की सुविधा के लिए अग्रिम बुकिंग करते हैं और बाकी सारी चीजें वे यात्रा के दौरान करना पसंद करते हैं।

पिछले साल दर्ज रुझान के अनुसार वियतनाम (95 प्रतिशत) और भारत (89 प्रतिशत) के लोगों ने सबसे अधिक सफर किए। भारत (86 प्रतिशत) और हॉन्गकॉन्ग (84 प्रतिशत) के लोग भविष्य में सफल करने को लेकर अधिक आशावादी हैं जबकि इनकी तुलना में एशिया-प्रशांत क्षेत्र औसत 73 प्रतिशत ही है। कोविड महामारी के बाद यात्रा एवं पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल असर हुआ था।

सर्वेक्षण में शरीक लगभग 83 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोविड महामारी के बाद सैर-सपाटे के लिए निकलना की अहमियत उनके लिए लगातार बढ़ रही है। एपीएसी का औसत इस मामले में 66 प्रतिशत रहा है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement