facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Operation Sindoor: MEA और रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग- 26 जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले किये नाकाम

Advertisement

विदेश मंत्रालय (MEA) और रक्षा मंत्रालय (MoD) ने शनिवार सुबह 10:30 बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर साझा प्रेस ब्रीफिंग शुरू की।

Last Updated- May 10, 2025 | 12:20 PM IST
Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पाकिस्तान को कर्ज मिलने के बाद उसकी ओर से आक्रामक हरकतों में तेजी आई है। दोनों देशों के बीच सीमा पर सैन्य टकराव की घटनाएं बढ़ रही हैं और कई इलाकों में ड्रोन हमले भी किए गए हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि पाकिस्तान की हरकतें उकसावे वाली और युद्ध को बढ़ावा देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भारत जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया दे रहा है और युद्ध नहीं चाहता, लेकिन पाकिस्तान को भी तनाव कम करने की दिशा में ईमानदारी दिखानी चाहिए।

MEA और MoD ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

विदेश मंत्रालय (MEA) और रक्षा मंत्रालय (MoD) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर शनिवार सुबह 10:30 बजे संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान सरकार ने साफ किया कि भारत ने अब तक बेहद संयम और जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया दी है, लेकिन पाकिस्तान की उकसावे भरी कार्रवाईयों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ALSO READ: Operation Sindoor: सीमा पर तनाव के बीच सेना आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सभी आक्रामक कोशिशों को पूरी तरह नाकाम कर दिया है। भारतीय बलों ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है, जिनमें सियालकोट एयरबेस भी शामिल है।

26 ठिकानों पर एक साथ ड्रोन हमला, भारत ने किया निष्क्रिय

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत के 26 इलाकों में शुक्रवार को ड्रोन हमले किए। लेकिन भारतीय वायुसेना और वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते खतरे को पहचानते हुए अधिकतर ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। जम्मू, सांबा, राजौरी, उधमपुर, नगरोटा, अवंतीपोरा, रियासी, पुंछ, अखनूर, पठानकोट और अमृतसर जैसे संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

फिरोजपुर में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा गिरने से तीन आम नागरिक घायल हो गए। बाकी स्थानों पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई: आतंक के अड्डों पर सटीक हमला

सेना
की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमला किया है। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और सीमा पर भारत की तैयारियों की समीक्षा की।

Advertisement
First Published - May 10, 2025 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement