facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

अजित डोभाल का खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 23 मिनट में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह

Advertisement

अजित डोभाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर भारत ने अपनी सैन्य क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:57 PM IST
NSA Ajit Doval
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शुक्रवार को चेन्नई में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की सटीक मारक क्षमता का प्रदर्शन हुआ, जिसमें पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमें पता था कि कौन कहां है, जबकि हमारे यहां एक शीशा भी नहीं टूटा।’

डोभाल ने सीमा पार के खतरों को नाकाम करने में भारत की क्षमता और तकनीकी कौशल पर गौरवान्वित होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सटीकता इस स्तर की थी कि भारत को पता था कि कौन कहां है। उन्होंने कहा कि पूरा अभियान 7 मई को रात 1 बजे के बाद शुरू हुआ और मुश्किल से 23 मिनट तक जारी रहा। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। आईआईटी मद्रास के 62वें दीक्षांत समारोह में डोभाल ने कहा, ‘इसके बाद उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसा किया, वैसा किया, वगैरह, वगैरह…। क्या आप मुझे एक भी ऐसी तस्वीर दिखा सकते हैं, जिससे पता चलता हो कि भारत को इस दौरान कोई नुकसान हुआ है। यहां तक कि एक शीशा भी नहीं टूटा।’

ऑपरेशन की प्रभावशीलता पर सवाल उठाने वाले ‘न्यूयार्क टाइम्स’ समेत अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज पर एक प्रकार से निशाना साधते हुए डोभाल ने कहा, ‘उन्होंने वही लिखा, जो वे चाहते थे। लेकिन उपग्रह चित्र असली कहानी बताते हैं कि 10 मई से पहले और बाद में 13 पाकिस्तानी एयरबेस में क्या हुआ।’ छात्रों को संबोधित करते हुए डोभाल ने कहा कि प्रौद्योगिकी और युद्ध के बीच अहम संबंध है और देश को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करनी चाहिए।

Also Read: अमरनाथ यात्रा: 50 साल की सबसे गर्म जून; बढ़ते तापमान और बुकिंग रद्द होने से टूर ऑपरेटर चिंतित

इससे पहले, पद्म विभूषण से सम्मानित और प्रख्यात नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मण्यम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और छात्रों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, ‘मुझे इस पर (ऑपरेशन सिंदूर पर) गर्व है। ’ उन्होंने कहा, ‘हमें इस बात पर गर्व है कि हमारी कुछ बेहतरीन प्रणालियों ने काम किया, चाहे वह ब्रह्मोस (मिसाइल) हो, एकीकृत हवाई नियंत्रण और कमान प्रणाली हो या युद्धक्षेत्र निगरानी। हमने 9 आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधा, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में नहीं, बल्कि पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों में थे और हम एक भी नहीं चूके।’

उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसे स्थान पर हमला नहीं हुआ, जिस पर लक्ष्य नहीं साधा गया था और हमले में सटीकता इस स्तर की थी कि भारत को पता था कि कौन कहां है और पूरा ऑपरेशन 23 मिनट में पूरा हो गया। पद्मा सुब्रह्मण्यम ने डोभाल की भूमिका के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा, ‘एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में मैंने हमेशा अपने जवानों को सलाम किया है, जो हमारे राष्ट्रीय रक्षक देवदूत हैं।’ डोभाल ने कहा कि देश प्रौद्योगिकी की लड़ाई में हारकर दूसरों से पीछे रहने या दशकों पीछे रह जाने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने ढाई साल में 5जी विकसित करने में आईआईटी मद्रास और निजी क्षेत्र की भूमिका का उल्लेख किया, जबकि चीन को 5जी प्रौद्योगिकी विकसित करने में 12 साल से अधिक का समय लगा और उसने 300 अरब डॉलर खर्च किए।   

 

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement