facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

नोएडा एयरपोर्ट ने पहली उड़ान के माध्यम से परखी व्यवस्था, इस साल दिसंबर से हो सकता है चालू

Advertisement

Noida Airport: विएशन कंसल्टेंसी फर्म कापा इंडिया का कहना है कि उम्मीद की जा रही है कि यहां से 2025-26 में 94 से 117 लाख यात्री यात्रा करेंगे।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:12 PM IST
Noida Airport tested the system through first flight, may become operational from December this year नोएडा एयरपोर्ट ने पहली उड़ान के माध्यम से परखी व्यवस्था

निर्माणाधीन नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने गुरुवार को अपनी पहली उड़ान के माध्यम से व्यवस्था की जांच की कवायद की। नए एयरपोर्ट पर कैलिबरेशन फ्लाइट के माध्यम से व्यवस्था परखने की कवायद की जाती है। इसमें वाणिज्यिक परिचालन के पहले नेवीगेशन ऐड, रनवे की प्रकाश व्यवस्था और एयरस्पेस का परीक्षण होता है, जिससे वाणिज्यिक परिचालन के पहले सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित हो सके। इससे पायलटों को एयरपोर्ट के लेआउट और प्रक्रियाओं से परिचित होने में मदद भी मिलती है।

नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने एक्स पर लिखा, ‘नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर साफ और धूप वाले दिन ने डीवीओआर कैलिबरेशन फ्लाइट के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया, जो ऐसी तमाम उड़ानों में से पहली उड़ान है। बीचक्राफ्ट किंग एयर बी300 ने आसमान में उड़ान भरी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया (एएआई) के सभी उपकरण बाधारहित तरीके से काम कर रहे हैं।’

नोएडा एयरपोर्ट से इस साल दिसंबर से चालू हो सकता है। एविएशन कंसल्टेंसी फर्म कापा इंडिया का कहना है कि उम्मीद की जा रही है कि यहां से 2025-26 में 94 से 117 लाख यात्री यात्रा करेंगे।

भारत के हवाईअड्डों के नेटवर्क में जेवर, नोएडा में बन रहे नए हवाईअड्डे और पड़ोस के अनुभवी दिल्ली हवाईअड्डे के बीच पहले से ही प्रतिस्पर्धा की संभावना जताई जा रही है। कापा इंडिया ने 3 जनवरी को कहा था कि दो हवाई अड्डों के बीच प्रतिस्पर्धा निश्चित है और यह इस साल जेवर में परिचालन शुरू होने के पहले से भी शुरू हो सकता है।

कापा इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस समय घरेलू सेवाओं के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान ईंधन (एटीएफ) पर 25 प्रतिशत कर लगता है। वहीं नोएडा में यह कर महज 4 प्रतिशत होगा। इसका असर एयरलाइंस के क्षमता आवंटन और विस्तार पर पड़ेगा।’

भारत में एयरलाइंस की कुल लागत में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी एटीएफ की होती है।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement