facebookmetapixel
Advertisement
Tata Steel Q4 Results: मुनाफा 125% उछलकर ₹2,926 करोड़ पहुंचा, निवेशकों को मिलेगा ₹4 का डिविडेंडबच्चों के लिए PPF अकाउंट: खाता खोलने का तरीका और टैक्स के नियम बेहद आसान भाषा में समझेंITC Hotels Q4 Results: मुनाफा 23% बढ़कर ₹317.43 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू ₹1,253 करोड़ के पारUpcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्ट

बजट पर बात करने मुंबई पहुंचीं निर्मला

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 11:22 PM IST
मोदी शासन में PSU परेशान नहीं, बल्कि फल-फूल रहे हैं, कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण का पलटवार, PSUs are not in trouble under Modi rule, but are flourishing, Finance Minister Sitharaman counters on Congress's allegations
PTI

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को मुंबई में हितधारकों के साथ बजट के बाद की पारंपरिक बातचीत शुरू करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद, इस महीने की पहली छमाही में वह हैदराबाद, इम्फाल, भुवनेश्वर और जयपुर की यात्रा कर सकती हैं। वह विभिन्न हितधारकों और समूहों के साथ चर्चा करेंगी कि उनके लिए बजट में क्या शामिल किया गया है।

वित्त मंत्री की आउटरीच योजना तैयार करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि वह मुंबई और अन्य शहरों में भारत की विभिन्न कंपनियों, उद्योग निकायों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) निकायों, स्टार्टअप, चार्टर्ड अकाउंटेंट और बैंकरों के प्रतिनिधियों से मिल सकती हैं।

बुधवार को अपने 2023-24 के केंद्रीय बजट में सीतारमण ने अपने सालाना पूंजीगत खर्च के लक्ष्य को लगातार तीसरे वर्ष 30 फीसदी से अधिक बढ़ाया। सरकार को ऐसा लगता है भले ही निजी क्षेत्र का निवेश बढ़ रहा है लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति अभी भी अनिश्चित है, इसलिए केंद्र बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक निवेश पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर सकती। बजट में करदाताओं (उच्चतम करदाता सहित) के लिए मामूली राहत थी वहीं लघु मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), उद्यमियों और सहकारी निकायों के लिए भी राहत की खबर है।

यह भी पढ़ें: राजकोषीय और चुनावी दोनों नजरियों से बेहतर है बजट

वह राजकोषीय घाटा कम करने की राह पर अडिग रहीं और उन्होंने वित्त वर्ष 2024 के लिए जीडीपी के 5.9 फीसदी के बजट घाटे के लक्ष्य की घोषणा की। वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘पूंजीगत खर्च में हमारी वृद्धि का कारण यह है कि अगले साल दुनिया के लिए वृद्धि का दृष्टिकोण उतना आशाजनक नहीं है जितना कि कुछ महीने पहले दिख रहा था। इसलिए, अगर वैश्विक स्तर पर वृद्धि में गिरावट आती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा।’

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement