facebookmetapixel
Advertisement
Raajmarg IPO: NHAI समर्थित इनविट का ₹6,000 करोड़ इश्यू, ₹99–100 प्राइस बैंड; 11 मार्च से कर सकेंगे अप्लाईSilver ETF FOF: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें चांदी में निवेश, मिराए एसेट का नया फंड लॉन्चबिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे, राज्यसभा जाएंगेडेस्टिनेशन वेडिंग पर संकट! दुबई में फंसे भारतीय मेहमान, कई शादियां रद्दई-चालान के विरोध में महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, 5 -6 मार्च को आजाद मैदान में प्रदर्शनद्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से युद्धपोत डुबोया, जहाज पर सवार थे 180 ईरानी नाविकसस्ते घरों की बढ़ती मांग से चमकेंगे ये शेयर? एंटीक ने 5 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहStocks to Buy: जंग के माहौल में चमक सकते हैं 2 दिग्गज पोर्ट शेयर, ब्रोकरेज का 35% तक उछाल का अनुमानCNG गाड़ियों की बाढ़, फिर भी गैस कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज का ठंडा रुख, कहा- होल्ड करेंReliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेट

नए CGM ने संभाला नाबार्ड मध्य प्रदेश का प्रभार

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 5:25 PM IST
बॉन्ड से 30,000 करोड़ रुपये जुटाएगी नाबार्ड, Nabard may raise Rs 30,000 crore through bonds in FY25, says CRISIL
Creative Commons license

नाबार्ड (Nabard) मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में और ज्यादा मजबूती से काम करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह कहना है मध्य प्रदेश के नए मुख्य महाप्रबंधक (CGM) सुनील कुमार का जिन्होंने सोमवार को भोपाल स्थित नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में पद भार ग्रहण किया।

सुनील कुमार ने बताया कि नाबार्ड का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि ऋण और गैर ऋण दोनों तरह का हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार के साथ साझेदारी करके कृषि एवं ग्रामीण विकास के मामले में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

Also Read: MP: सरकार ने बढ़ाया फसल नुकसान पर मुआवजा

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नाबार्ड राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार, रिजर्व बैंक, बैंकों तथा अन्य अंशधारकों के साथ मिलकर काम करेगा। सुनील कुमार वर्तमान में कृषि ग्रामीण विकास में स्टार्ट अप्स का समर्थन करने के लिए बनी नाबार्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नाबावेंचर्स के बोर्ड सदस्य भी हैं।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement