facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

देश में कोयले से बिजली उत्पादन 7 प्रतिशत बढ़ा: मंत्रालय

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घरेलू कोयले पर आधारित बिजली उत्पादन का बढ़ना देश में बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए कोयले की पर्याप्त आपूर्ति को दर्शाता है।

Last Updated- January 22, 2024 | 10:03 PM IST
electricity consumption

घरेलू कोयले पर आधारित बिजलीघरों में उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में 7.14 प्रतिशत बढ़कर 872 अरब यूनिट रहा। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घरेलू कोयले पर आधारित बिजली उत्पादन का बढ़ना देश में बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए कोयले की पर्याप्त आपूर्ति को दर्शाता है।

एक साल पहले की समान अवधि में घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन 813.9 अरब यूनिट रहा था। ताप-विद्युत बिजली इकाइयों को चलाने के लिए मुख्य ईंधन के तौर पर कोयले का इस्तेमाल होता है। कुल बिजली उत्पादन में ताप-विद्युत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से भी अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कोयला आधारित बिजली उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 10.13 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-दिसंबर, 2022 में बिजली उत्पादन 6.71 प्रतिशत बढ़ा था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में बिजली उत्पादक इकाइयों में मिश्रण के लिए कोयले का आयात 40.66 प्रतिशत घटकर 1.70 करोड़ टन रह गया।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.87 करोड़ टन कोयले का आयात किया गया था। कोयला आधारित बिजली उत्पादन ने भारत की ऊर्जा मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है। औद्योगिक वृद्धि, तकनीकी प्रगति, जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास जैसे कारकों से बिजली की मांग बढ़ी है।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement