facebookmetapixel
AMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

Tesla ने मुंबई शोरूम से शुरू की कार डिलीवरी, महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक बने पहले आधिकारिक ग्राहक

टेस्ला का कहना है कि यह देश में उसकी पहली आधिकारिक डिलीवरी है, लेकिन इससे पहले निजी तौर पर 10 से ज्यादा टेस्ला गाड़ियां भारत में आयात की जा चुकी हैं

Last Updated- September 05, 2025 | 6:23 PM IST
Tesla
टेस्ला कार की डिलीवरी के समय महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक व अन्य लोग

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने मुंबई शोरूम से कार की डिलीवरी शुरू कर दी है। जुलाई महीने में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में कंपनी ने भारत का पहला शोरूम खोला था। अब इसकी पहली डिलीवरी महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को मिली है।

सरनाईक ने कहा कि यह कदम इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनाने की जागरूकता बढ़ाने के लिए है। उन्होंने टेस्ला की मॉडल वाई कार जुलाई में ही बुक की थी और अब इसे अपने बेटे को गिफ्ट करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे परिवार और युवा पीढ़ी में स्वच्छ परिवहन के प्रति रुचि बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर उन्हें भारत का पहला टेस्ला मालिक बताया जा रहा है।

हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि सरनाईक भारत के पहले टेस्ला मालिक नहीं हैं। टेस्ला का कहना है कि यह देश में उसकी पहली आधिकारिक डिलीवरी है, लेकिन इससे पहले निजी तौर पर 10 से ज्यादा टेस्ला गाड़ियां भारत में आयात की जा चुकी हैं। कंपनी ने यह भी बताया कि अन्य ग्राहकों को भी इस महीने के अंत तक गाड़ियां डिलीवर की जाएंगी।

Also Read: लखनऊ की सड़कों पर प्रदूषण और ट्रैफिक से राहत के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 10 गुना बढ़ाने की जरूरत

महाराष्ट्र का बड़ा EV मिशन

प्रताप सरनाईक ने बताया कि महाराष्ट्र ने अगले 10 सालों में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का लक्ष्य तय किया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्लीन मोबिलिटी विजन से जुड़ा हुआ है। इसके लिए राज्य सरकार कई प्रोत्साहन योजनाएं भी चला रही है, जैसे अटल सेतु और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में छूट।

सरनाईक ने कहा कि भले ही फिलहाल इलेक्ट्रिक गाड़ियां थोड़ी महंगी हैं, लेकिन सही उदाहरण पेश करना और ईवी की रफ्तार बढ़ाना सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) अब तक करीब 5,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीद चुका है। इसके साथ ही पूरे राज्य में चार्जिंग स्टेशन भी तेजी से लगाए जा रहे हैं।

First Published - September 5, 2025 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट