facebookmetapixel
म्युचुअल फंड्स की इक्विटी खरीद ₹4 लाख करोड़ के पार, FPI बिकवाली के बीच भी बरकरार रहा भरोसाStock Market: लगातार चौथे दिन चढ़ा शेयर मार्केट, फाइनैंशियल स्टॉक्स की अगुआई में चढ़े बाजारQ2 में मजबूत रही म्युचुअल फंड की ग्रोथ, इक्विटी और हाइब्रिड फंड्स में बढ़ा निवेशICICI Pru MF का एयूएम ₹10 लाख करोड़ के पार, देश की दूसरी फंड कंपनी बनीमहाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए ₹31,628 करोड़ के मुआवजा पैकेज की घोषणा कीUPI: अब चेहरे की मुस्कान, अंगूठे के स्पर्श से भी होगा पेमेंटपीएम मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुकGST 3.0 में रिफंड होंगे ऑटोमेट! इनकम टैक्स की तरह सरकार लाएगी सिस्टमCabinet Decisions: पीएम गति शक्ति के तहत ₹24,634 करोड़ के 4 ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ रेलवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरीNifty-50 ट्रैक करने वाले ये 3 इंडेक्स फंड बने शेयरखान की पसंद, 3 साल में दिया 13% रिटर्न

मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 10 प्रतिशत गिरकर अप्रैल में 10,514 यूनिट पर

Last Updated- April 29, 2023 | 3:54 PM IST
Real Estate

मुंबई महानगर क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 10 प्रतिशत गिरकर 10,514 इकाई रह गया। परामर्श एजेंसी नाइट फ्रैंक इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

मुंबई शहर में अप्रैल, 2022 में 11,743 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ था। यह क्षेत्र बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में आता है।

नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, “मुंबई शहर (बीएमसी के अधिकार क्षेत्र में) में अप्रैल, 2023 में 10,514 इकाइयों का संपत्ति बिक्री का पंजीकरण हुआ, जिससे राज्य के राजस्व में 900 करोड़ रुपये बढ़े। यह पिछले 10 वर्ष में अप्रैल में हुआ सर्वाधिक राजस्व संग्रह है।”

फर्म ने बताया कि राजस्व वृद्धि स्टांप ड्यूटी की दर बढ़ने और महंगी संपत्ति के सौदों के कारण हुई। कुल पंजीकृत संपत्तियों में से 83 प्रतिशत आवासीय जबकि 17 प्रतिशत गैर-आवासीय थीं।

First Published - April 29, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट