facebookmetapixel
चेन्नई में अगली पीढ़ी का इंजन बनाएगी फोर्ड, 2029 से शुरू होगा उत्पादनBFSI Insight Summit 2025: जिम्मेदार टेक्नोलॉजी, मजबूत बाजार और निवेश में संतुलन पर जोरगुणवत्ता से भरी वृद्धि के दौर में आ रहा ब्रोकिंग: शीर्ष अधिकारीनिचले स्तर पर भारतीय बाजार, बनाए रखें निवेश: मार्केट एक्सपर्ट्सइक्विटी सबसे दीर्घावधि ऐसेट क्लास, इसे दीर्घकालिक दृष्टिकोण की जरूरत : देसाईबाजार अब संतुलित दौर में, निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए; BFSI समिट में बोले शीर्ष फंड मैनेजरडिजिटल लेनदेन से अगले दौर की वृद्धि, उद्योग के दिग्गजनिवेशकों की जागरूकता जरूरी: अनंत नारायणजिम्मेदारी संग तकनीक के इस्तेमाल पर बाजार नियामक का जोर: सेबी चीफअचानक बंद नहीं हो सकते डेरिवेटिव: सेबी चेयरमैन पांडेय

Maharashtra accident: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, शिंदे ने दिए जांच के आदेश

Last Updated- January 13, 2023 | 2:36 PM IST
PTI

महाराष्ट्र में नासिक जिले में शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।

बस में कुल 45 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। जान गंवाने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी। बयान के अनुसार, शिंदे ने नासिक के संभागीय आयुक्त से बात की और उन्हें घायलों को इलाज के लिए तुरंत नासिक तथा शिरडी ले जाने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए।

नासिक के कलेक्टर गंगाधरन डी. ने बताया कि जान गंवाने वाले 10 लोगों में से छह की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नासिक के प्रभारी मंत्री दादा भुसे ने सिन्नार के एक अस्पताल का दौरा किया जहां कुछ घायलों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि वह घटनास्थल को दौरा भी करेंगे।

First Published - January 13, 2023 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट