facebookmetapixel
Budget 2026: समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को धार, ₹12.2 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्च से दौड़ेगी इकोनॉमीBudget 2026: बंगाल से केरल तक चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं वित्त मंत्री, घोषणाओं की लगी झड़ीUPI का जलवा बरकरार: जनवरी में ₹28.33 लाख करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन, हर दिन ₹70 करोड़ का लेनदेन16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधा

महाराष्ट्र में VIP नंबर लेना हुआ महंगा, ‘0001’ के लिए देने पड़ेंगे इतने लाख रुपये

नोटिफिकेशन के अनुसार चार पहिया वाहनों के लिए हाई प्रोफ़ाइल नंबर ‘0001’ की कीमत मौजूदा तीन लाख रुपये से बढ़कर पांच लाख रुपये हो जाएगी।

Last Updated- September 02, 2024 | 8:43 AM IST

VIP Number Fees: महाराष्ट्र में वाहनों के लिए अपनी पसंद का या वीआईपी नंबर लेना अब महंगा हो गया है। दरअसल सरकार ने नए वाहनों के लिए वीआईपी नंबर के लिए ली जाने वाली फीस बढ़ा दी है।

बता दें कि मुंबई, पुणे और अन्य शहरों जैसे ज्यादा मांग वाले महाराष्ट्र के क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों के लिए सबसे लोकप्रिय ‘0001’ नंबर के लिए आपको अब छह लाख रुपये खर्च पड़ेंगे।

‘0001’ के लिए देने पड़ेंगे 6 लाख रुपये

परिवहन विभाग की 30 अगस्त की नोटिफिकेशन के अनुसार, चार पहिया वाहनों के लिए हाई प्रोफ़ाइल नंबर ‘0001’ की कीमत मौजूदा तीन लाख रुपये से बढ़कर पांच लाख रुपये हो जाएगी। इसके अलावा दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए यह फीस मौजूदा 50,000 रुपये के बजाय अब एक लाख रुपये होगी।

मुंबई, मुंबई उपनगरीय, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में ‘0001’ के लिए वीआईपी शुल्क छह लाख रुपये होगा, जबकि चार या अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए यह चार लाख रुपये होगा।

First Published - September 2, 2024 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट