facebookmetapixel
Advertisement
सुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिये पेश किया गया नया चैटबॉट

Advertisement

Mahakumbh 2025: चैटबॉट उपयोगकर्ता को उसके एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग स्थलों, फूड कोर्ट और अस्पतालों के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करेगा।

Last Updated- January 23, 2025 | 6:30 AM IST
Mahakumbh:
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को अब आवश्यक सुविधाओं और सूचनाओं की तलाश में भटकने की जरूरत नहीं होगी। उनकी सुविधा के लिए बुधवार को एक नया चैटबॉट पेश किया गया।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीन नई सुविधाओं से लैस, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)-आधारित चैटबॉट का उद्देश्य श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।

चैटबॉट उपयोगकर्ता को उसके एक किलोमीटर के दायरे में पार्किंग स्थलों, फूड कोर्ट और अस्पतालों के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करेगा। यह न केवल तीर्थयात्रियों को महाकुंभ का पूरा मानचित्रण प्रदान करेगा बल्कि गूगल मैप लिंक के साथ हर क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी भी देगा।

अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि एआई चैटबॉट तीर्थयात्रियों को पार्किंग, परिवहन, बैंकिंग, सार्वजनिक जल एटीएम और अन्य सेवाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एक सेकंड के भीतर उपलब्ध करा रहा है। चैटबॉट उपयोगकर्ताओं को उनकी ज़रूरतों के हिसाब से वास्तविक समय में पीडीएफ डाउनलोड करने की भी सुविधा देता है।

इसमें शौचालय, खोया-पाया केंद्र, प्रदर्शनियां और अन्य आवश्यक स्थानों के बारे में विवरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केवल क्यूआर कोड को स्कैन करके, तीर्थयात्री अपने मोबाइल उपकरण पर सीधे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लाखों तीर्थयात्री पहले ही इस एआई चैटबॉट से लाभान्वित हो चुके हैं।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 6:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement