facebookmetapixel
Budget 2026 में रिसाइक्लिंग इंडस्ट्री की सरकार से मांग: GST कम होगा तभी उद्योग में आएगी तेजी27 जनवरी को बैंक हड़ताल से देशभर में ठप होंगी सरकारी बैंक सेवाएं, पांच दिन काम को लेकर अड़े कर्मचारीऐतिहासिक भारत-EU FTA और डिफेंस पैक्ट से बदलेगी दुनिया की अर्थव्यवस्था, मंगलवार को होगा ऐलानइलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों ने सरकार से की मांग: PM E-Drive सब्सिडी मार्च 2026 के बाद भी रहे जारीसुरक्षित निवेश और कम सप्लाई: क्यों सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है?Budget decoded: सरकार की योजना आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करती है?गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकस

जीआईएस मप्र में साझेदार देश होगा जापान

MP: मुख्यमंत्री आगामी 27 जनवरी से एक फरवरी तक निवेश आकर्षित करने के लिए जापान की यात्रा पर जा रहे हैं।

Last Updated- January 16, 2025 | 12:47 PM IST
MP CM Mohan Yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)

जापान मध्य प्रदेश में आयोजित होने जा रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2025 में साझेदार देश के रूप में शिरकत करेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को बताया कि राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में जापान साझेदार मुल्क होगा। मुख्यमंत्री आगामी 27 जनवरी से एक फरवरी तक निवेश आकर्षित करने के लिए जापान की यात्रा पर जा रहे हैं।

निवेशक सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर सुसंगत नीतियों के निर्माण के काम में लगी हुई है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 11 विभागों को कहा गया है कि वे निवेशक सम्मेलन के पहले 21 प्रमुख नीतियों को पूरी तरह तैयार कर लें। इनमें मध्य प्रदेश निवेश संवर्द्धन नीति 2025, एमपी लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, एमपी निर्यात संवर्द्धन और ओडीओपी पॉलिसी 2025 शामिल हैं। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रम विभाग एमएसएमई डेवलपमेंट पॉलिसी 2025, एमपी एमएसएमई लैंड डेवलपमेंट अलॉटमेंट पॉलिसी 2025 और एमपी स्टार्ट अप पॉलिसी पर काम कर रहा है।

नवीनीकरण ऊर्जा से संबंधित नीतियों में एमपी पंप हाइड्रो स्टोरेज पॉलिसी 2025, मध्य प्रदेश बायोफ्यूल प्रमोशन पॉलिसी 2025 और एमपी अर्बन गैस डिस्ट्रिब्यूशन पॉलिसी पर काम हो रहा है।

इनके अलावा मध्य प्रदेश सेमी कंडक्टर पॉलिसी, एमपी ड्रोन प्रमोशन पॉलिसी, एमपी एविएशन पॉलिसी सहित कई विभागों की नीतियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के अवसर पर निवेश संबंधी प्रस्तावों को तेजी से अमली जामा पहनाया जा सके।

First Published - January 16, 2025 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट