facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Lucknow: भारी गर्मी के बीच चोरी के बाद AC की ठंडी हवा में सो गया चोर, सुबह उठा तो पुलिस को पाया सामने!

Advertisement

जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि चोर शराब के नशे में धुत आराम से सो रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Last Updated- June 03, 2024 | 4:44 PM IST
arrested

लखनऊ में गर्मी इतनी ज्यादा है कि चोर चोरी करना भूल जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चोर लखनऊ के इंदिरा नगर के सेक्टर 20 में एक बंद घर में घुसा और चोरी करने के बाद वहां लगे एयर कंडीशनर की ठंडी हवा में सो गया।

ये पूरा वाकया एक डॉक्टर के बंद पड़े घर में हुआ। चोर शनिवार रात घर में घुसा और इत्मीनान से सारा सामान ढूंढा। इसके बाद उसने चोरी का सामान इकट्ठा किया और फिर ठंडी हवा के लिए एसी चालू कर दिया। शराब के नशे में वो वहीं सो गया।

रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है तो उन्हें शक हुआ क्योंकि घर में फिलहाल कोई नहीं रहता। उन्होंने पुलिस को फोन किया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि चोर शराब के नशे में धुत आराम से सो रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसियों ने झांक कर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था और एक आदमी सो रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और चोर को चोरी के सामान के साथ सोते हुए पाया। पुलिस ने बताया कि चोर ने अलमारी तोड़कर नकदी समेत सब कुछ चुरा लिया। यहां तक कि उसने वाशबेसिन, गैस सिलेंडर और पानी का पंप चुराने की भी कोशिश की और फिर घर की बैटरी निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सो गया।

गाजीपुर (इंदिरानगर) के थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया, पुलिस ने चोर की पहचान कपिल के रूप में की है और उस पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घर लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल से जुड़े डॉक्टर सुनील पांडे का है, जो फिलहाल वाराणसी में तैनात हैं। एक पड़ोसी ने बताया, “वह आदमी गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस ने उसे जगाने की कोशिश भी की, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह तुरंत नहीं उठा।”

एक अन्य पड़ोसी ने बताया, “पांडे के पिताजी पहले इस घर में रहते थे। लेकिन पिछले साल उनके निधन के बाद से घर बंद ही रहता है क्योंकि पांडे अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं और सिर्फ कभी-कभार ही यहां आते हैं।” पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement