facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!

Lok Sabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, PM ने की अपील- बना दें रिकॉर्ड

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 

Last Updated- April 19, 2024 | 8:26 AM IST
jharkhand voting

Lok Sabha Election 2024: देश में 5 साल बाद एक बार फिर चुनाव का महापर्व शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज यानी 19 अप्रैल शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में इन राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा।

मतदान के महापर्व के चलते देश भर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज के दिन के महत्व को बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों को मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए लिखा, ‘आज पहले चरण का मतदान है! याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है”

 

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement