facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Kailash Mansarovar Yatra: कैलास मानसरोवर यात्रा फिर शुरू, भारत-चीन में हवाई सेवाओं पर बनी सहमति

Advertisement

दोनों देशों ने संबंध मजबूत करने के लिए जन-केंद्रित कदम उठाने का किया फैसला; विदेश मंत्रियों की बैठक में सहमति

Last Updated- January 27, 2025 | 10:43 PM IST
Kailash Mansarovar Yatra

लंबे अरसे बाद कैलास मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन ने इस पवित्र यात्रा को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं भी पुन: शुरू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंधों को और बढ़ावा देने तथा सुविधाजनक बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

मिस्री भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने के लिए चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर चीन गए हैं। डेढ़ महीने से भी कम समय में यह भारत के किसी उच्चस्तरीय अधिकारी की दूसरी चीन यात्रा है। मिस्री की वहां के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने और मजबूती देने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की है।

दूसरी ओर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मिस्री से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 10:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement