facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

रेलवे को निजी क्षेत्र से वैगन खरीदने में आ रहीं कई दिक्कतें, पहियों की कमी व आयात निर्भरता बड़ी चुनौती

रेल मंत्रालय जुलाई तक निजी और सार्वजनिक क्षेत्र से करीब 6,700 वैगन की खरीद कर पाया है, यह उसके चार महीनों के लक्ष्य 12,000 वैगन से 5,300 वैगन कम है

Last Updated- September 15, 2025 | 10:37 PM IST
Indian Railway
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रेल को वैगन के लिए पहियों के निर्माण में आ रही दिक्कतों के दौर में निजी क्षेत्र से वैगन खरीदने में निरंतर दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने दी।

रेल मंत्रालय जुलाई तक निजी और सार्वजनिक क्षेत्र से करीब 6,700 वैगन की खरीद कर पाया है। यह उसके चार महीनों के लक्ष्य 12,000 वैगन से 5,300 वैगन कम है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे के वर्कशॉप और घरेलू उद्योग के अनुसार मंत्रालय अपने लक्ष्य से 40 प्रतिशत कम है।

हालांकि निजी कंपनियों पर वैगन के निर्माण की जिम्मेदारी है लेकिन वैगन के लिए पहिये रेल व्हील फैक्टरी (आरडब्ल्यूएफ) बेंगलूरु सहित रेलवे की उत्पादन इकाइयां ही मुहैया करवाती हैं।

कोलकाता मुख्यालय वाली रोलिंग स्टॉक निर्माता कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष इंद्रजीत मुखर्जी ने बताया, ‘उद्योग अतीत में बमुश्किल वैगन का उत्पादन कर पाया था। इसका कारण यह था कि पहियों की घरेलू आपूर्ति कम होना और चीन से केवल निजी वैगन के लिए ही पहियों के सेट्स की आपूर्ति होना है।

अब आयात की अनुमति और पहियों की आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल होने के कारण स्थिति सामान्य हो गई है। लिहाजा हम निश्चित रूप से कमी को पूरा कर सकते हैं।’ हालांकि यह अस्थायी इंतजाम इस साल की शुरुआत में किए गए हैं। दरअसल नैशनल ट्रांसपोर्टर ने इस उद्योग को उत्पादन के गिरावट से बचाने के लिए चीन से एक्सल के आयात की अनुमति दे दी थी।    टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष मुखर्जी ने बताया, ‘चीन से कुछ समय से आपूर्ति सुस्त थी और इससे कलपुर्जों की उपलब्धता की समस्या पैदा हो गई। इसके अलावा इस दौरान घरेलू उत्पादन भी सुस्त हो गया था।’ इस सिलसिले में रेल मंत्रालय को सवाल भेजे गए थे लेकिन खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला था।

First Published - September 15, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट