facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

रूस से आयात पर प्रतिबंध लगने पर भी तेल प्राप्त कर सकता है भारतः पुरी

Advertisement

तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर प्रतिबंध के कारण रूस से तेल आयात बाधित होता है, तब भी भारत को वैकल्पिक स्रोतों से तेल की जरूरतें पूरी हो जाने का भरोसा है।

Last Updated- July 17, 2025 | 11:10 PM IST
Crude Oil

तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर प्रतिबंध के कारण रूस से तेल आयात बाधित होता है, तब भी भारत को वैकल्पिक स्रोतों से तेल की जरूरतें पूरी हो जाने का भरोसा है। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि अगर रूस 50 दिनों के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौता करने में विफल रहता है, तो रूसी निर्यात को खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लग सकते हैं। इसके अलावा नाटो के महासचिव मार्क रूट ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर भारत समेत कुछ देश रूस के साथ व्यापार करना जारी रखते हैं, तो उन पर प्रतिबंधों का बहुत बुरा असर पड़ सकता है।

पुरी ने कहा कि अगर रूस से आयात में कोई समस्या आती है तो भारत अन्य देशों से तेल खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि गुयाना जैसे तमाम नए आपूर्तिकर्ता बाजार में आ रहे हैं ब्राजील और कनाडा जैसे मौजूदा उत्पादकों से आपूर्ति हो सकती है। साथ ही भारत भी अन्वेषण व उत्पादन की गतिविधियां बढ़ा रहा है। पुरी ने कहा, ‘मैं चिंतित नहीं हूं। अगर कुछ होता है तो हम उससे निपट लेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भारत ने तेल आपूर्ति के स्रोतों में विविधता ला दी है और मैं समझता हूं कि हम जहां पहले 27 देशों से माल खरीदते थे, अब लगभग 40 देशों तक पहुंच गए हैं।’

रूट की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ऊर्जा की जरूरतों को सुरक्षित करना देश के लिए एक ‘सर्वोपरि प्राथमिकता’ थी और बाजार में उपलब्ध अवसरों व वैश्विक परिस्थियों के मुताबिक फैसला किया गया था। नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम इस मामले में किसी भी दोहरे मानदंड को लेकर विशेष सावधान रहेंगे।’

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एएस साहनी ने कहा कि अगर रूस से आपूर्ति प्रभावित होती है तो कंपनी रूस संकट के पहले का तौर तरीका अपनाएगी।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement