facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

एक साथ 4-5 स्टार्टअप्स में कर रहा था नौकरी, फर्जी डिग्री और झूठे वादों से कैसे बनाया CEO’s को शिकार?

Advertisement

इंटरव्यू में चौंकाने वाला टैलेंट, लेकिन निकला 'scammer'! 5 अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय इंजीनियर सोहम पारेख को किया एक्सपोज

Last Updated- July 03, 2025 | 12:39 PM IST
tech scam

अमेरिका के कम से कम पांच स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ ने एक भारतीय टेक प्रोफेशनल सोहम पारेख को “scammer” यानी धोखेबाज़ बताया है। उन पर आरोप है कि वह एक साथ कई कंपनियों में काम कर रहे थे और झूठ बोलकर नौकरियां ले रहे थे। इस मुद्दे को सबसे पहले Mixpanel के को-फाउंडर और पूर्व सीईओ सुहैल दोषी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर उठाया।

एक साथ 3-4 स्टार्टअप्स में नौकरी का आरोप

सुहैल दोषी ने दावा किया कि सोहम पारेख एक साथ 3 से 4 स्टार्टअप्स में टेक्निकल रोल निभा रहे थे। दोषी ने बताया कि पारेख कुछ समय के लिए उनकी कंपनी Playground AI में भी काम पर थे, लेकिन सिर्फ एक हफ्ते में ही उन्हें निकाल दिया गया क्योंकि वह झूठ बोल रहे थे और एक साथ कई कंपनियों में नौकरी कर रहे थे। दोषी ने कहा कि उन्होंने पारेख को चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माने और अपना यह रवैया जारी रखा।

सोशल मीडिया पर डाली सीवी, बताया “90% फेक”

दोषी ने पारेख की सीवी भी X पर शेयर की, जिसमें वह कई स्टार्टअप्स जैसे Dynamo AI, Union AI, Synthesia और Alan AI में काम करते दिख रहे थे। पारेख ने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से बैचलर और जॉर्जिया टेक से मास्टर्स बताई थी। दोषी ने इन डिग्रियों को “90% फर्जी” बताया और कहा कि उन्होंने पारेख से बातचीत करने की भी कोशिश की ताकि वह अपनी गलती समझ सकें, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।

कई स्टार्टअप्स के फाउंडर्स ने किया आरोपों का समर्थन

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई अन्य स्टार्टअप्स के फाउंडर्स ने भी दोषी की बातों की पुष्टि की। Fleet AI के को-फाउंडर निकोलाई ओउपरोव ने लिखा, “वह ये काम सालों से कर रहा है, हमेशा 4 से ज्यादा स्टार्टअप्स में एक साथ काम करता है।”

AIVideo के को-फाउंडर जस्टिन हार्वी ने कहा, “मैं उसे हायर करने ही वाला था, लेकिन पता चला कि वह एक स्कैम कर रहा है। इंटरव्यू में तो कमाल कर गया था।”

San Francisco स्थित Mosaic कंपनी के फाउंडर आदिश जैन ने भी कहा, “पारेख ने इंटरव्यू में अच्छा किया था, लेकिन वह झूठा है। हमारी टीम का एक महीना बर्बाद कर गया।”

Antimetal के सीईओ मैथ्यू पार्कहर्स्ट ने बताया कि सोहम पारेख उनके यहां 2022 में पहले इंजीनियरिंग हायर थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह कई कंपनियों में काम कर रहे हैं, तो उन्हें निकाल दिया गया।

Warp कंपनी की प्रोडक्ट हेड मिशेल लिम ने कहा कि पारेख को ट्रायल पर रखा गया था, लेकिन जब आरोप सामने आए तो उस डील को रद्द कर दिया गया।

टेक वर्ल्ड में “मूनलाइटिंग” पर फिर शुरू हुई बहस

सोहम पारेख का यह मामला सामने आने के बाद टेक इंडस्ट्री में फिर से “मूनलाइटिंग” यानी एक साथ कई कंपनियों में काम करने को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई कंपनियों ने इस पर सख्त रुख अपनाने की बात की है।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement