facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

Heat Wave: पूरे देश में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली में उतना असर क्यों नहीं?

Advertisement

Delhi Heat Wave: दिल्लीवासियों को आने वाले कुछ दिनों तक भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Last Updated- May 03, 2024 | 7:11 PM IST
Heat wave becomes deadly in Uttar Pradesh, death toll rises to 68 in Ballia

इस साल गर्मी भारत में जल्दी ही आ गई है। देश के पूर्व और उत्तर-पूर्व वाले इलाकों में तो बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इतनी तेज गर्मी की वजह से केरल में 6 मई तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लेकिन, इन सबके बीच एक अच्छी खबर ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में मौसम अभी तक उतना गर्म नहीं है। यहां का तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया है। दिन में गर्मी तो है मगर सहने लायक है और रातें भी काफी खुशनुमा हैं।

दिल्ली में क्यों नहीं पड़ रही गर्मी?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है। विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि आमतौर पर आसमान साफ होने पर लू चलने का खतरा रहता है, लेकिन इस महीने और पिछले महीने भी उत्तर-पश्चिम भारत में आसमान साफ नहीं रहा, जिसकी वजह से तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। उनकी जानकारी के मुताबिक दिल्लीवासियों को आने वाले कुछ दिनों तक भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

नरेश कुमार का कहना है कि आने वाले हफ्तों में दिल्ली में गर्मी थोड़ी बढ़ेगी लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं जाएगी। हालांकि विभाग हरियाणा और दक्षिण राजस्थान जैसे इलाकों में अगले दो हफ्तों तक हीट वेव की संभावना पर नजर रखेगा। अच्छी खबर ये है कि इन इलाकों में भी हीट वेव की संभावना काफी कम है। हालांकि थोड़ी सावधानी जरूरी है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि मई में दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में 8 से 11 दिन तक हीट वेव चलने की आशंका है।

देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इतनी तेज गर्मी की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इसी गर्मी से बचने के लिए एहतियातन कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। केरल सरकार ने तो तेज गर्मी को देखते हुए 6 मई तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला कर लिया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इन राज्यों में कम से कम 17 जगहों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चढ़ चुका है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार का कहना है कि इन इलाकों में जेट स्ट्रीम सक्रिय होने की वजह से इतनी गर्मी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से पूर्वी भारत में हीट वेव चल रही है। जेट स्ट्रीम की सक्रियता और नीचे की तरफ तेज हवाओं की वजह से सूरज की सीधी किरणें जमीन पर पहुंच रही हैं, जिससे इतना तापमान बढ़ गया है। हालांकि उन्होंने ये भी राहत की खबर दी है कि जल्द ही स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

कुमार के मुताबिक राहत की खबर ये है कि अगले तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी में तूफान आने की संभावना है। इस तूफान की वजह से पूर्वी भारत में तापमान कम हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग हीट वेव डे को उस दिन के रूप में परिभाषित करता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाए और कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए। वहीं 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान बढ़ने को “गंभीर” हीट वेव माना जाता है।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 7:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement