facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

गुजरात के कपल ने दान कर दी अपनी 200 करोड़ की संपत्ति, रथ पर चढ़कर बांटे पैसे, कपड़े

Advertisement

यह दंपति अपनी 19 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटे के नक्शेकदम पर चल रहा है, जिन्होंने 2022 में इसी तरह के अनुष्ठानों के बाद भिक्षुत्व ग्रहण कर लिया था।

Last Updated- April 15, 2024 | 4:54 PM IST
Bhavesh Bhandari, and his wife
फोटो साभार: Twitter User

गुजरात के बिजनेसमैन भावेश भंडारी और उनकी पत्नी, जिन्होंने अपना बाकी जीवन जैन संन्यासी के रूप में बिताने का फैसला किया है, उन्होंने ₹200 करोड़ की अपनी सम्पूर्ण संपत्ति दान कर दी है। दान करने से पहले, उन्होंने एक भव्य जुलूस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कपड़े और पैसे बांटे।

यह जुलूस हिम्मतनगर शहर में आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। भंडारी दंपति को रथ की तरह सजाए गए एक बड़े ट्रक में बिठाया गया था, और वे रास्ते में लोगों पर कपड़े, सिक्के और नोट फेंक रहे थे। उन्होंने चार किलोमीटर लंबे जुलूस के दौरान अपना मोबाइल फोन और एयर कंडीशनर भी दान कर दिया।

“बारात” में, भंडारी दंपति दूल्हे और दुल्हन के रूप में सजे हुए थे, और वे सिर से पैर तक सोने के आभूषणों से लदे हुए थे। उनके साथ म्यूजिशियन और डांसर्स का एक बैंड भी था। उन्होंने फरवरी में अपनी सारी संपत्ति दान करने का फैसला किया था।

22 अप्रैल को, भंडारी दंपति अपने परिवार के साथ सभी संबंध तोड़ देंगे और पूरे भारत में नंगे पैर यात्रा पर निकलेंगे। वे केवल भिक्षा पर जीवित रहेंगे और उनके पास केवल दो चीजें होंगी: एक सफेद वस्त्र, भिक्षा के लिए एक कटोरा और एक झाड़ू।

“बारात” के अंत में, दीक्षार्थियों को अपना सिर मुंडवाने के साथ “केशलोचन” नामक एक दर्दनाक अनुष्ठान से गुजरना पड़ता है। इस अनुष्ठान में, उन्हें हर छह महीने में एक बार अपने बाल एक-एक कर उखाड़ने होते हैं। यह अनुष्ठान एक जैन भिक्षु की दर्द सहने की शक्ति और त्याग का प्रतीक है।

यह दंपति अपनी 19 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटे के नक्शेकदम पर चल रहा है, जिन्होंने 2022 में इसी तरह के अनुष्ठानों के बाद भिक्षुत्व ग्रहण कर लिया था। 2023 में, एक मल्टी-मिलेनियर हीरा व्यापारी और उनकी पत्नी ने भी अपनी संपत्ति का त्याग कर दिया था और अपना जीवन भिक्षु और भिक्षुणी के रूप में समर्पित कर दिया था। उनके बेटे ने भी अपने माता-पिता के पांच साल बाद भिक्षु की दीक्षा ली थी।

Advertisement
First Published - April 15, 2024 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement