facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

भारत में स्मार्ट पावर ट्रांसमिशन सिस्टम पर एक्सपर्ट पैनल की रिपोर्ट सरकार ने स्वीकार की

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 4:43 PM IST
electricity consumption

केंद्र सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति की वह रिपोर्ट स्वीकार कर ली है जो भारत में आधुनिक एवं स्मार्ट ऊर्जा पारेषण प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। विद्युत मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में जल्द ही आधुनिक एवं स्मार्ट ऊर्जा पारेषण प्रणाली होगी। उसने बताया कि इसमें वास्तविक समय में निगरानी, ग्रिड का स्वचालित संचालन, स्थिति का बेहतर आकलन, ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता, साइबर हमलों और प्राकृतिक आपदा से निपटने का जुझारूपन जैसे खूबियां हैं।

विद्युत मंत्रालय ने सितंबर 2021 में एक कार्यबल का गठन किया था, ये अनुशंसाएं उसी की रिपोर्ट का हिस्सा हैं। इस कार्यबल या विशेषज्ञ समिति का गठन पारेषण क्षेत्र के आधुनिकीकरण और इसे स्मार्ट एवं भविष्य के लिए तैयार करने की खातिर सुझाव देने के लिए किया गया था।

बयान में कहा गया कि समिति की रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले, पिछले हफ्ते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह के साथ विचार-विमर्श किया गया था। सिंह ने बैठक में कहा था कि भरोसेमंद एवं किफायती ऊर्जा निरंतर प्रदान करने की सरकार की संकल्पना को साकार करने के लिए आधुनिक पारेषण ग्रिड बहुत जरूरी है।’’

सिंह ने कहा था कि पूरी तरह से स्वचालित, डिजिटल नियंत्रण वाली, त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली ऐसी ग्रिड जो साइबर हमलों तथा प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जुझारू हों, वक्त की जरूरत है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement