facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Goa जनवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय ‘पर्पल फेस्ट’ की मेजबानी करेगा

प्रमोद सावंत ने आठ से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर के लोगों को आमंत्रित किया।

Last Updated- October 23, 2023 | 4:59 PM IST
Goa to host international 'Purple Fest' in January 2024

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य आठ से 13 जनवरी, 2024 तक अंतरराष्ट्रीय ‘पर्पल फेस्ट’ की मेजबानी करेगा, जो दिव्यांग व्यक्तियों की समावेशिता और सशक्तिकरण का उत्सव मनाने वाला एक कार्यक्रम है।

सावंत ने कार्यक्रम के अंतरराष्ट्रीय संस्करण की घोषणा करने के लिए यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों का सशक्तिकरण कोई परोपकार का कार्य नहीं है बल्कि यह मानवाधिकार और सामाजिक समानता का मामला है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ एक समावेशी, सुलभ और सहायक समाज बनाकर, हम अनगिनत व्यक्तियों की क्षमता तथा प्रतिभा को उजागर कर सकते हैं, जो समुदाय की बेहतरी में योगदान दे सकते हैं। ’’

‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन आठ से 13 जनवरी तक होगा

प्रमोद सावंत ने आठ से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर के लोगों को आमंत्रित किया और कहा कि राज्य ने G20 बैठकों सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की सफलतापूर्वक मेजबानी की है।

इस अवसर पर राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि ‘पर्पल फेस्ट’ गोवा की – जीवंत, विविध और स्वागत करने की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पर्पल फेस्ट की मेजबानी करने और समावेशिता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के अवसर का लाभ उठाने पर गर्व है। हमारा मानना है कि वास्तव में समावेशी समाज वह है जो प्रत्येक व्यक्ति की अद्वितीय शक्तियों और प्रतिभाओं को पहचानता है तथा उनका जश्न मनाता है। ’’

First Published - October 23, 2023 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट