facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में हुई मौत

Last Updated- May 02, 2023 | 12:25 PM IST
Gangster Tillu Tajpuriya

दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में आज सुबह उसके प्रतिद्वंद्वियों ने हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कारागार अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। प्रतिद्वंद्वियों के हमले के बाद ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया (33) को उच्च जोखिम वार्ड के निचले तल में बंद किया गया था। प्रतिद्वंद्वी गुट गोगी गिरोह के चार कैदियों ने सुबह छह बजकर 15 मिनट पर उस कथित हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि हमलावर-दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान उसी वार्ड के पहले तल पर बंद थे। उन्होंने उच्च सुरक्षा वाले वार्ड के पहले तल पर लगी लोहे की जाली को कथित तौर पर काटा तथा चादर की सहायता से वे नीचे उतर आए।

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद हमलावरों ने ताजपुरिया पर धारदार वस्तु से हमला किया। जेल के अधिकारी ने बताया कि जेल में उपचार के बार तेजपुरिया को सुबह छह बजकर करीब 45 मिनट पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अक्षत कौशल ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उन्हें तिहाड जेल से दो विचाराधीन कैदियों को लाए जाने के संबंध में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से सूचना मिली थी। कौशल ने बताया कि तेजपुरिया को बेहोशी की अवस्था में लाया गया था, उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, अन्य व्यक्ति रोहित का उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। गौरतलब है कि सितंबर 2021 में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी अदालत परिसर में दो लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हमलावर वकीलों का परिधान पहने हुए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए थे।

First Published - May 2, 2023 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट