facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

G7: केंद्रीय मंत्री गोयल, अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि ताई ने ओसाका में मुलाकात की

अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ताई और गोयल ने 13वें डब्ल्यूटीओ मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की सफलता की महत्ता पर भी चर्चा की।

Last Updated- October 29, 2023 | 9:08 AM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal
File Photo: Piyush Goyal

अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सफल 13वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन की महत्ता और अगले द्विपक्षीय व्यापार नीति मंच की बैठक की तारीख तय करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जी7 के व्यापार मंत्रियों की बैठक से पहले शनिवार को जापान के ओसाका में मुलाकात की।

अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ताई और गोयल ने 13वें डब्ल्यूटीओ मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की सफलता की महत्ता पर भी चर्चा की। इसमें कहा गया है कि ओसाका में मुलाकात के दौरान ताई ने इस मंत्री स्तरीय बैठक के दौरान प्रमुख विषयों पर सार्थक प्रगति को आगे बढ़ाने में मदद करने की अमेरिका की इच्छा व्यक्त की जिसमें सभी लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डब्ल्यूटीओ में सुधार भी शामिल है।

उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों के साथ ही अगली द्विपक्षीय व्यापार नीति फोरम की तारीख तय करने पर भी चर्चा की।

बयान के अनुसार, ताई ने हिंद-प्रशांत अर्थिक रूपरेखा बातचीत पर अद्यतन जानकारी साझा की और आगामी सप्ताह में सार्थक परिणाम देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

First Published - October 29, 2023 | 9:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट