facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

G20 Summit: डिजिटल इंडिया का दिखेगा दमखम, खास ऐप से मिलेगी जी20 से जुड़ी सारी अपडेट्स

Advertisement

G20 ऐप में आप पीएम मोदी के जी20 समिट से जुड़े सारे वीडियो को भी देख सकेंगे। साथ ही इसमें मीटिंग रूप की तस्वीर भी दी गई है।

Last Updated- September 07, 2023 | 2:18 PM IST
G20

जी 20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) को शुरू होने में केवल 2 दिन ही बाकी हैं। इस साल जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है। 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए तैयारियां बड़ी जोर-शोर से चल रही है। जी-20 समूह (G20 Summit) की वित्तीय बैठकों में दुनिया के ताकतवर देशों के लीडर्स भारत की राजधानी में इकट्ठा होंगे।

इस ईवेंट में पीएम मोदी के डिजीटल इंडिया मुहीम का भी एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : G20 Summit: क्रिप्टो, एमडीबी सुधार पर बनी बात!

मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी G20 Summit से जुड़ी जानकारी

एक खास मोबाइल ऐप, G20 India App, के जरिए G20 से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। साथ ही एक डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन भी तैयार किया गया है।

जानें G20 India ऐप पर क्या होगा खास

इस ऐप को Apple और Android फोन यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए न केवल डेलीगेट्स बल्कि आम-आदमी भी G20 से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट देख सकेंगे। साथ ही इसके नेविगेशनल टूल के जरिए भारत मंडपम को घर बैठे घूमा भी जा सकता है और उसके बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। इस ऐप में यूजर्स को भाषा ट्रांसलेशन का फीचर भी यूज करने को मिलेगा। 24 भाषाओं का ट्रांसलेशन इस ऐप में दिया गया है। साथ ही अलग-अलग exibition से जुड़ी जानकारियां भी मौजूद हैं।

G20 India ऐप में आप पीएम मोदी के जी20 समिट से जुड़े सारे वीडियो को भी देख सकेंगे। साथ ही इसमें मीटिंग रूप की तस्वीर भी दी गई है।

यह भी पढ़ें : G20 Nataraja Statue: G-20 के लिए दिल्ली में भव्य तैयारी, नटराज मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र

‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस ज़ोन’ से जुड़ी अहम जानकारी

G20 समिट से पहले दिल्ली में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस ज़ोन स्थापित किया गया है। इसमें आकर्षण के लिए डिजिटल दीवार बनाई गई है। इस दीवार पर भारत के डिजिटल उपलब्धियों की जानकारियां देखने को मिलेंगी।

इन उपलब्धियों की मिलेगी जानकारी:’डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस ज़ोन में दी गई इस डिजिटल दीवार पर आधार, UPI, ONDC, उमंग, e sanjivni, Cowin, दीक्षा की जानकारी होगी। बाकी भारत की डिजिटल उपलब्धियों की जानकारी एक साइकिल लगाई गई है उसमें मिलेगी।

यह भी पढ़ें : G20 Summit: शुक्रवार को भारत पहुंच रहे हैं दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के शीर्ष नेता

“साइकिल चलाइए और पाइए”

इस जोन में दी गई साइकिल का पाईडल को घुमाना होगा और आपको 10 मिनिट के अंदर भारत की तमाम डिजिटल उपलब्धियों की जानकारी परदे पर लिखी हुई दिखेगी।इसके अलावा, डिजिटल जोन में एक AI बेस्ड स्ट्रक्चर भी दिया गया है, जिसका नाम है : Ask Gita (guidance, information, transformation, action)।

Ask Gita की मदद से आपकी किसी भी समस्या का जवाब गीता के उद्धरण से जोड़कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पूरी दिल्ली खुली है… पुलिस ने कहा- फर्जी खबरों से सावधान! G20 के दौरान कुछ ही सड़कें रहेंगी बंद

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement