facebookmetapixel
Advertisement
SEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्य

6 साल में पहली बार, वित्त वर्ष 23 में राजमार्ग निर्माण की धीमी शुरुआत

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 11:44 PM IST
421 infra projects hit by cost overrun of Rs 4.40 trn in Nov, says MoSPI

अप्रैल में 17.4 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से 523 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ। यह अप्रैल 2020 को छोड़कर पिछले 6 साल की सबसे धीमी शुरुआत है। 2020 में कोविड के कारण देशबंदी हुई थी, जिससे देश में ज्यादातर निर्माण गतिविधियां रुक गई थीं। सामान्यतया यह शुष्क महीना होता है, जबकि इस साल अप्रैल में खूब बारिश हुई।

अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कहा कि सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार की यह बड़ी वजह है। मार्च और जून के बीच सामान्यतया सबसे तेजी से निर्माण होता है, क्योंकि परियोजनाओं पर काम करने के लिए मौसम और वित्तीय स्थिति सही रहती है।

बहरहाल इस साल अप्रैल में देश भर में कई बार बारिश हुई। अनुमान से पता चलता है कि आने वाले महीनों में बेमौसम बारिश की संख्या में कमी आएगी। इसका मतलब यह है कि मई और जून में राजमार्ग निर्माण का काम तेज होगा और मॉनसून शुरू होने के पहले अप्रैल में आई सुस्ती की भरपाई हो जाएगी। मॉनसून के महीनों में निर्माण की रफ्तार सुस्त हो जाती है।

इस साल अलनीनो का असर पड़ने की संभावना है, जिससे भारत के मॉनसूनी बारिश को लेकर चिंता बढ़ी है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल बारिश सामान्य रहेगी, जबकि निजी एजेंसियों का दावा है कि मॉनसून देरी से आएगा।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement