facebookmetapixel
India manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया।

Last Updated- December 20, 2024 | 2:24 PM IST
Former Haryana CM Chautala is no more, wave of mourning in politics हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इनेलो सुप्रीमो के निधन से पूरा प्रदेश शोक की लहर में डूब गया है।

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था।

रोचक रहा ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक करियर

हरियाणा की राजनीति ओमप्रकाश चौटाला के नाम के बिना अधूरा है। पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चौटाला, राज्य की अलग अलग विधानसभा सीटों से 7 बार विधायक रहे चुके थे।

ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहली बार दिसंबर 1989 में बैठे थे। वह 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे।

चौटाला दूसरी बार मुख्यमंत्री 1990 में फिर बने जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को पद से हटाकर 12 जुलाई 1990 को मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली। हालांकि, राजनीतिक विवशता के चलते वह दूसरी बार सिर्फ 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकें और उन्हें 17 जुलाई 1990 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

22 अप्रैल 1991 को उन्होंने तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन दो हफ्ते बार उन्हें फिर से अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

24 जुलाई 1999 को उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद बने। मार्च 2000 में वह पांचवी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। चौटाला ने इस दौरान साल 2005 तक अपना पूरा कार्यकाल पूरा किया।

शिक्षक भर्ती घोटाले में जाना पड़ा था जेल

ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला पर आरोप लगा था कि उन्होंने राज्य में जाली दस्तावेजों की मदद से तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध रूप से भर्ती कराई। इस मामले में सीबीआई को जांच सौंपी गई थी। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फरवरी 2023 में ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री रहे अपने पिता चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वह वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की जिसमें वह चौटाला के साथ खिलखिलाकर हंस रहे हैं। संभवत: यह तस्वीर उस समय की है जब मोदी गुजरात के और चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।

First Published - December 20, 2024 | 12:57 PM IST

संबंधित पोस्ट